Friday, Mar 31, 2023
-->
jee advanced 2023 candidates will give exam with changed syllabus

जेईई एडवांस्ड 2023 के अभ्यर्थी बदले सिलेबस से देंगे परीक्षा

  • Updated on 11/26/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में दाखिले के लिए प्रति वर्ष आयोजित होने वाले संयुक्त प्रवेश परीक्षा(जेईई) एडवांस्ड के 2023 सत्र के लिए सिलेबस को रिवाइज किया गया है। जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई एडवांस्ड 2023 के लिए बदले हुए सिलेबस की जानकारी दी गई है। जिसमें कहा गया है कि यह बदला हुआ सिलेबस जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2023 से प्रभावी होगा। जेईई एडवांस्ड परीक्षा में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। इन तीनों ही विषयों के लिए सिलेबस बदला गया है।

सीबीएसई बोर्ड टर्म-1 परीक्षा की तीन तरह के स्क्वॉड करेंगे निगरानी

बदले हुए सिलेबस की जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट पर हुई घोषणा
बदले हुए सिलेबस में भौतिक विज्ञान में जनरल फिजिक्स, मेकेनिक्स, थर्मल फिजिक्स, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स, ऑप्टिक्स अंतर्गत कई टॉपिक जोड़े गए हैं। वहीं रसायन विज्ञान में स्टेट ऑफ मैटर: गैसेस एंड लिक्विड्स, एटोमिक स्ट्रक्चर, केमिकल बान्डिंग, मॉलीक्यूलर स्ट्रक्चर आदि के अंतर्गत टॉपिक्स को सम्मिलित किया गया है। गणित में सेट्स, रिलेशंस और फंक्शन्स, अल्जेब्रा, मैट्रिक्स आदि में टॉपिक्स को जोड़ा गया है। नए जोड़े गए टॉपिक्स की सूची वेबसाइट्स पर अपलोड कर दी गई है जिसे छात्र देख सकते हैं।

सत्यार्थी फाउंडेशन ने 5 करोड़ से अधिक बच्चों को पढ़ाया संविधान का पाठ

3 अक्तूूबर को आयोजित हुई परीक्षा में सफल हुए थे 41862 अभ्यर्थी
बता दें इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली जेईई मेन्स परीक्षा के शीर्ष 2.5 लाख अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड परीक्षा दे सकते हैं। इस वर्ष 3 अक्तूबर को जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसका रिजल्ट 15 अक्तूबर को घोषित कर दिया गया। जेईई एडवांस परीक्षा में इस वर्ष 1 लाख 41 हजार से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। जिसमें 41862 छात्र सफल घोषित किए गए। जिनमें मृदुल अग्रवाल ने टॉप किया। वहीं महिलाओं में काव्या चोपड़ा ने शीर्ष पोजिशन हासिल की थी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.