नई दिल्ली,(टीम डिजिटल):दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में जीतो नेशनल गेम का शुभारंभ ग्रेटर नोएडा के जेपी स्पोट्र्स कांप्लेक्स में हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, क्रिकेटर शिखर धवन, ईपीसीएच चेयरमैन डा. राकेश कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जैन प्रार्थना और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। 29 मई तक जैन समाज के 700 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।
अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आज देश आजादी का 75वां वर्ष मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शब्दों का जिक्र करते हुए कहा अगले 25 साल में देश आजादी का शताब्दी वर्ष मनाएगा, जिसका रोडमैप आज से तैयार करना है। जैन समाज खेल में भी नई ऊंचाइयां छुएगा, जिसकी नींव आज रख दी गई है। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री खिलाडिय़ों का हमेशा उत्साहवर्धन करते हैं। उन्होंने खेलो इंडिया शुरू किया। यहां पर जितने भी खिलाड़ी आए हैं, वह खेलो इंडिया में भी हिस्सा लें। वहीं क्रिकेटर शिखर धवन ने महाभारत का जिक्र करते हुए कहा कि जब रणभूमि में युद्ध हो तो उससे पहले मनभूमि में खेला जाता है। जब सही सोच आ जाए तभी से सही समय आ जाता है, बस संकल्प लेना है। इस दौरान जीतो एपेक्स चेयरमैन गनपत चौधरी, सुरेश मुथा, हितेश दोशी, मनोज मेहता, बजरंग बोथरा, गौतम जैन, विनय जैन, सोनाली जैन, सुरभि जैन मौजूद थे। उद्घाटन सत्र में एलईडी शो से कलाकारों ने समा बांध दिया।
गिरिराज का लालू पर कटाक्ष : सांप आपके घर में घुस गया है
शपथग्रहण के बाद बिना नाम लिए PM मोदी प बरसे नीतीश, कही ये बात
Raksha Bandhan 2022: बहन को देना है उपहार, तो इन बातों का रखें ध्यान
नीतीश ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तेजस्वी बने उपमुख्यमंत्री
कॉमेडियन Raju Srivastav को पड़ा दिल का दौरा, दिल्ली के एम्स में हुए...
स्पेशल रिपोर्टः बिहार की राजनीति के तराजू पर नीतीश ही नीतीश
कश्मीरी पंडित के हत्यारे लतीफ समेत TRF के तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों...
रक्षाबंधन को लेकर संशय का महौल, जानिए कौन सा है शुभ दिन और समय
निशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा को मौलिक अधिकार माना जाए : केजरीवाल
कांग्रेस को बिहार की नई सरकार में मिल सकते हैं 4 मंत्री पद