नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। झारखंड में दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में सत्ताधारी गठबंधन ने बेरमो तथा दुमका, दोनों ही विधानसभा सीटें बरकरार रखने में सफलता पायी है और जहां बेरमो में कांग्रेस के अनूप सिंह ने भाजपा के योगश्वर महतो को चौदह हजार से अधिक मतों से पराजित किया वहीं दुमका में मुख्यमंत्री के छोटे भाई बसंत सोरेन ने ग्यारहवें चरण तक लगातार पिछडऩे के बाद भाजपा की लुईस मरांडी को लगभग छह हजार मतों से पराजित किया।
आत्महत्या मामले में जमानत के लिए कोर्ट पहुंचे जेल में बंद अर्नब गोस्वमी
दुमका की जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजेश्वरी बी ने बताया कि यहां सत्रह दौर की मतगणना का कार्य पूरा हो गया है और झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी बसंत सोरेन ने भाजपा की प्रत्याशी लुईस मरांडी को लगभग छह हजार मतों से पराजित कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों को मिले मतों का पूरा विवरण कुछ समय में उपलब्ध हो सकेगा।
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना चल सकती है देर रात तक : चुनाव आयोग
दूसरी ओर बोकारो जिले में बेरमो विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में सत्ताधारी गठबंधन के कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने अपने पिता की विरासत बरकरार रखते हुए यहां से भाजपा के योगश्वर महतो बाटुल को 14249 मतों से पराजित कर दिया। बेरमो के जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बेरमो में पूरे 17 चक्र की मतगणना का कार्य पूर्ण हो गया है और इस सीट पर कांग्रेस के अनूप सिंह को कुल 92402 मत मिले जबकि भाजपा के योगश्वर महतो को 78153 मत प्राप्त हुए।
वर्षा जल संचय के डूंगरपुर मॉडल को अपनाएगी केजरीवाल सरकार : सत्येंद्र जैन
राज्य के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हीरालाल मंडल ने परिणाम की पुष्टि करते हुए बताया कि मतों का पूरा विवरण आधिकारिक तौर पर आने में कुछ वक्त लगेगा लेकिन दोनों सीटों के परिणाम आ गये हैं। इससे पूर्व जहां बेरमो में कांग्रेस ने शुरू से ही भाजपा के उम्मीदवार के खिलाफ अपनी बढ़त बना ली थी वहीं दुमका में झामुमो के प्रत्याशी ग्यारहवें दौर की मतगणना तक अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की लुईस मरांडी से पीछे चल रहे थे लेकिन एक बार बारहवें दौर में जब उन्होंने मरांडी के खिलाफ बढ़त बनायी तो पीछे मुड़कर नहीं देखा तथा लगभग छह हजार मतों से जीत दर्ज की।
अडाणी गैस को सिटी गैस परियोजना पूरी करने के लिए मिला अतिरिक्त वक्त
यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...
PM मोदी ने उठाया झाड़ू, लोगों ने लिया स्वच्छता अभियान में हिस्सा
खैरा की गिरफ्तारी के बीच सिद्धू बोले- ‘इंडिया' गठबंधन ‘ऊंचे पहाड़'...
मायावती ने लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर, बसपा कार्यकर्ताओं की दिया जीत...
चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्ध है: CEC राजीव...
अतीक, उसके भाई की हत्या में पुलिस की कोई गलती नहीं : यूपी सरकार की...
पंजाब में कांग्रेस विधायक खैरा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा...
GST संग्रह 10 प्रतिशत बढ़कर 1.62 लाख करोड़ रुपये के पार
उत्तराखंड की जीडीपी दोगुना करने में मददगार बनेगी इन्वेस्टर समिट :...
वनडे विश्व कप में दमखम के साथ उतरेगी टीम इंडिया, मध्यक्रम में कमजोर...
रिलायंस की गैस के दाम 18 फीसदी घटे, CNG, PNG के लिए सप्लाई की कीमत...