नई दिल्ली/टीम डिजिटल। झारखंड (Jharkhand) में पांचवी विधानसभा का सत्र 6 जनवरी से शुरु होने जा रहा है। हालांकि यह सत्र महज 8 जनवरी तक चलेगा। इस बीच राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने स्टीफेन मरांडी (Stephen Marandi) को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। आज राज्यपाल ने मरांडी को शपथ दिलाई है। इस शपथ ग्रहण समारोह में सीएम हेमंत सोरेन, उनके मंत्रिमंडल सहयोगी डा. रामेश्वर उरांव एवं सत्यानंद भोक्ता भी मौजूद रहे।
झारखंड: कैबिनेट की पहली बैठक से ही सक्रिय हुई सरकार, लिए ये अहम फैसले
7 जनवरी को चुने जाएंगे विधानसभा अध्यक्ष
उनके अलावा पूर्व सीएम शिबू सोरेन एवं अन्य नेता तथा अधिकारी भी उपस्थित थे। प्रोटेम स्पीकर चुने जाने के बाद मरांडी ही नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। उसके बाद 7 जनवरी को नये विधानसभाध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा। राज्य विधानसभा का प्रथम सत्र 6 से 8 जनवरी तक आयोजित होगा जिसमें 7 जनवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा।
Jharkhand: नई सरकार पर बोले राहुल गांधी- राज्य में नए युग की होगी शुरुआत
6 जनवरी को नए विधायकों को दिलायी जाएगी शपथ
इससे पहले नई सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक 29 दिसंबर को हुआ था। जिसमें यह निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल के फैसले के अनुसार सत्र के प्रथम दिन 6 जनवरी को 81 सदस्यीय विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायी जायेगी जबकि दूसरे दिन 7 जनवरी को नये विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन किया जायेगा। उसके बाद विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण होगा।
इस वजह से झारखंड के सीएम को करना पड़ा हार का सामना
इसी सत्र में अनुपूरक व्यय ब्यौरा भी होंगे पेश
इसके बाद 7 जनवरी को ही वित्तीय वर्ष 2019-2020 का द्वितीय अनुपूरक व्यय ब्यौरा पेश किया जाएगा। प्रथम सत्र के अंतिम दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जायेगा और इस पर चर्चा होगी। 8 जनवरी को ही वित्तीय वर्ष 2019-2020 के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर चर्चा, मतदान और तत्संबंधी विनियोग विधेयक को पारित कराया जायेगा।
केजरीवाल सरकार ने किया साफ- किसी को टीका लगवाने के लिए नहीं कर सकते...
हरीश साल्वे बोले- अदालतों को स्वीकार करनी चाहिए सार्वजनिक आलोचना,...
पश्चिम बंगाल चुनाव : कांग्रेस और वाम मोर्चा के नेताओं की सीट बंटवारे...
कश्मीरी छात्राओं की टिप्पणी मामले में पुलिस ने लगाई अंतिम रिपोर्ट,...
दिल्ली में खतरा! 26 जनवरी को निशाने पर लेने के फिराक में आतंकी,...
तीनों कृषि कानून रद्द होने तक खत्म नहीं होगा किसान आंदोलन- राकेश टिकैत
अधिकांश किसान और विशेषज्ञ कृषि कानूनों के पक्ष में, नहीं करेंगे रद्द-...
Afternoon Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें
अब स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंचना होगा आसान, PM मोदी ने 8 स्पेशल...
AUS VS IND 4th Test Day 3: टीम इंडिया 336 रन पर ऑलआउट, जोश हेजलवुड ने...