नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल (West Bengal) की ममता सरकार (Mamata Government) पर तीखा हमला बोला और उसे 'मानवता विरोधी' करार देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में उसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
CM ममता ने दिया निर्देश, NEET परीक्षा के मद्देनजर 12 सितंबर को पश्चिम बंगाल में नहीं रहेगा लॉकडाउन
ममता सरकार पर साधा निशाना पश्चिम बंगाल भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिल्ली से संबोधित करते हुए नड्डा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं में रोड़े अटकाने और उसके लाभ से प्रदेश की जनता को वंचित रखने का आरोप लगाया।
Addressing @BJP4Bengal State Executive Meeting. https://t.co/zB6Bm2XKhk — Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) September 10, 2020
Addressing @BJP4Bengal State Executive Meeting. https://t.co/zB6Bm2XKhk
कंगना का दफ्तर गिरने पर ट्रोल हुए उद्धव ठाकरे, Twitter पर ट्रेंड हुआ #महाराष्ट्र_का_CM_नपुंसक_है
लगाए ये गंभीर आरोप उन्होंने कहा, 'पश्चिम बंगाल की जनता को मुख्यधारा में शामिल होने में ममता दीदी रोड़े अटकाती हैं। लोगों को अच्छी सुविधाए मिलनी हैं, उसमें रोड़ा बनती हैं। आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। लेकिन ममता दीदी बंगाल में 4.57 करोड़ गरीबों को इस स्वास्थ्य योजना से तीन साल से वंचित रखे हुए हैं।' उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में इसे मुद्दा बनाना चाहिए कि कैसे गरीबों के हक को रोकने का काम राज्य की ममता सरकार कर रही है।
उद्धव से पंगा पड़ा कंगना को भारी, महाराष्ट्र में दर्ज हुई FIR
उखाड़ फेकनी है ये सरकार नड्डा ने कहा कि इसी प्रकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बंगाल, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री क्रेडिट कार्ड जैसी लोक कल्याणकारी योजनाओं को वहां की सरकार लागू नहीं होने दे रही है। उन्होंने कहा, 'यहां तक कि जब कोरोना महामारी के दौरान बंगाल में राशन बांटा जा रहा था, तब उस समय पश्चिम बंगाल में तृणमूल के कार्यकर्ता राशन की चोरी में लगे थे। गरीब के पेट में दो वक्त की रोटी देने की बजाय उनके पेट से निवाला छीन रहे थे। ऐसी लोक विरोधी, जन विरोधी सरकार को उखाड फेंकना चाहिए और जब भी चुनाव आएगा हम लोकतांत्रिक तरीके से ऐसा करेंगे।'
वायुसेना के बेड़े में शामिल हुए राफेल जेट, राजनाथ सिंह ने कहा- ये दुनिया को है कड़ा संदेश
कोरोना काल में सरकार ने दिखाया अपना रंग नड्डा ने कोरोना संकट के दौरान पश्चिम बंगाल पर असहयोगात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना के बारे में आंकड़े देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'कोरोना योद्धाओं के बारे में प्रधानमंत्रीजी ने घोषणा की थी कि अगर किसी की मृत्यु हो जाती है तो 50-50 लाख रुपये देंगे। यह भी पश्चिम बंगाल में नहीं लागू किया ममताजी ने। ये है इनकी जन विरोधी नीति, ये है इनकी मानव विरोधी नीति, ये है इनकी मानवता विरोधी नीति।'
ভারতীয় জনতা পার্টি পশ্চিমবঙ্গ রাজ্য কার্যকারিনী সভার কিছু মুহূর্ত। pic.twitter.com/S2O6m8MdO4 — BJP Bengal (@BJP4Bengal) September 10, 2020
ভারতীয় জনতা পার্টি পশ্চিমবঙ্গ রাজ্য কার্যকারিনী সভার কিছু মুহূর্ত। pic.twitter.com/S2O6m8MdO4
Coronavirus: मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटाइन
इस सरकार ने कुचली करोड़ों लोगों की इच्छा पश्चिम बंगाल सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पांच अगस्त को जब राम मंदिर का भूमि पूजन हुआ उसी दिन ममता दीदी ने पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन लगा दिया। उन्होंने कहा, 'ऐसा करके उन्होंने करोड़ों लोगों की इच्छाओं को कुचलने का काम किया। ये अलग बात है कि बकरीद में लॉकडाउन हटा लिया गया था। यह दर्शाता है कि राज्य सरकार की नीतियां हिंदू विरोधी मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से प्रेरित हैं।'
पीएम मोदी ने दी बिहार को कई योजनाओं की सौगात, कई जिलों को बांटे इतने करोड़ रुपए...
राजनीतिक हत्याओं का उठाया मुद्दा पश्चिम बंगाल में होने वाली राजनीतिक हत्याओं का मुद्दा उठाते हुए नड्डा ने पूछा कि यह जंगलराज नहीं तो क्या है? उन्होंने कहा, '100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को मारा गया है। दुख होता है, यह जो अपने आप को लोकतंत्र के चैंपियन कहते हैं, ऐसे मौकों पर उनकी आवाज नहीं निकलती है। हमें इसी मानसिकता को हटाना है।' नड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में भी लडऩे की ताकत रखते हैं और देश भर के भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं।
PM Modi gifted a new AIIMS to Bengal worth Rs 1,754 crore. The OPD of the AIIMS has already started. During my tenure as Health Minister of India, I had provided Rs 600 crore to increase the bed capacity of Chittaranjan Cancer Centre by 400, improving health sector in Bengal. pic.twitter.com/33t4U2CuRZ — BJP (@BJP4India) September 10, 2020
PM Modi gifted a new AIIMS to Bengal worth Rs 1,754 crore. The OPD of the AIIMS has already started. During my tenure as Health Minister of India, I had provided Rs 600 crore to increase the bed capacity of Chittaranjan Cancer Centre by 400, improving health sector in Bengal. pic.twitter.com/33t4U2CuRZ
बढ़तेे कोरोना के कारण MP में हुई ऑक्सीजन की कमी, महाराष्ट्र सरकार ने सप्लाई को रोका
रवींद्रनाथ टैगोर की विरासत को भी किया कलंकित उन्होंने कहा, 'इस बार विधानसभा में सफलता हासिल करनी है। आप पूरी ताकत लगाइए। पूरा देश आपके साथ खड़ा है। 2011 में हमारा वोट प्रतिशत 2 फीसदी था। 2014 में यह बढ़कर 18 फीसदी हुआ और 2019 में यह 40 फीसदी पहुंच गया। हमें इसे 50 फीसदी में बदलना है। इसका संकल्प लें।' पश्चिम बंगाल सरकार पर राज्य में भ्रष्ट शासन चलाने के लिए हमला करते हुए नड्डा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सर्मिथत भू माफिया ने शांतिनिकेतन स्थित विश्व भारती विश्वविद्यालय में यहां तक कि रवींद्रनाथ टैगोर की विरासत को भी कलंकित किया।
Live: किसान हिंसा पर एक्शन में पुलिस, 200 उपद्रवियों को लिया हिरासत...
किसान हिंसाः राकेश टिकैत का लाठी-डंडे का वीडियो वायरल, अब दे रहे सफाई
लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने पर राकेश टिकैत ने सरकार से ही मांगा...
Tractor Rally Violence: 22 के खिलाफ FIR, दिल्ली पुलिस की प्रेस...
Budget 2021: भारत-चीन के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए इस बार रक्षा बजट...
पहले से प्लान थी किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा, लगे खालिस्तान...
लाल किले पर झंडा फहराने के खिलाफ SC में याचिका दायर, कोर्ट से की ये...
दीप सिद्धू के साथ नाम जुड़ने के बाद सनी देओल ने दी सफाई, बोले- नहीं...
Budget 2021: बजट में गोल्ड पर GST और इंपोर्ट ड्यूटी में की जाए कटौती,...
किसान ट्रैक्टर रैली हिंसा में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, 45 के...