नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। देश के सभी मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। इतना ही नहीं एलपीजी गैस सिलेंडर के भी दाम में वृद्धि दर्ज की गई है। देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर अभिनेता से राजेनता बने मक्कल निधि मय्यम (MNM) चीफ कमल हासन (Kamal Haasan) ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा लोगों पर सर्जिकल स्ट्राइक करार दिया है। इसके साथ ही हासन ने कहा कि बढ़ती मंहगाई से देश में गरीबी और बढ़ेगी।
दिल्ली में आज से बढ़ जाएंगे घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, जानें क्या होगी नई कीमत
देश में बढ़ेगी गरीबी- हासन एमएनएम) चीफ कमल हासन ने तमिल भाषा में ट्वीट कर लिखा, 'पेट्रोल और डीजल की कीमतें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भी एक महीने में 75 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह केंद्र सरकार द्वारा लोगों पर किया गया सर्जिकल स्ट्राइक है। इस लापरवाह प्रवृत्ति से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में और वृद्धि होगी और गरीबी बढ़ेगी।'
பெட்ரோல்,டீசல் விலை அன்றாடம் உயர்ந்துகொண்டே இருக்கிறது சமையல் எரிவாயு சிலிண்டர் விலையும் ஒரே மாதத்தில் ரூ.75/-உயர்ந்துள்ளது. மத்திய அரசு மக்களின் மீது நிகழ்த்தும் சர்ஜிக்கல் ஸ்டிரைக் இது. இந்த அக்கறையற்ற போக்கினால் அத்தியாவசியப்பொருட்களின் விலை மேலும் உயர்ந்து ஏழ்மை அதிகரிக்கும். — Kamal Haasan (@ikamalhaasan) February 15, 2021
பெட்ரோல்,டீசல் விலை அன்றாடம் உயர்ந்துகொண்டே இருக்கிறது சமையல் எரிவாயு சிலிண்டர் விலையும் ஒரே மாதத்தில் ரூ.75/-உயர்ந்துள்ளது. மத்திய அரசு மக்களின் மீது நிகழ்த்தும் சர்ஜிக்கல் ஸ்டிரைக் இது. இந்த அக்கறையற்ற போக்கினால் அத்தியாவசியப்பொருட்களின் விலை மேலும் உயர்ந்து ஏழ்மை அதிகரிக்கும்.
LPG की कीमतों को लेकर PM मोदी पर बरसे राहुल, कहा- जनता को लूट रही सरकार
आज से बढ़ंगे गैस सिलेंडर के दाम कोरोना महामारी के बाद से जारी महंगाई मानों रुकने का नाम ही नहीं ले रही। बीते रविवार को हुए डीजल-पेट्रोल के दाम में इजाफे के बाद अब दिल्ली में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर (lpg gas cylinder) 50 रुपए महंगा हो जाएगा। नए रेट लागू होने के बाद अब 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत बढ़कर 769 रुपए प्रति सिलेंडर हो जाएगी। बता दें कि देश में पिछले 10 दिनों में दो बार एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमतों में उछाल देखा गया है। इस महीने यानी फरवरी में अब तक रसोई गैस 75 रुपए महंगी हो चुकी है। रविवार की रात को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए का उछाल आया था। इससे पहले घरेलू गैस 4 फरवरी को 25 रुपए मंहगी हुई थी।
CM बिप्लब कुमार ने किया दावा, अमित शाह नेपाल और श्री लंका में भी बनाएंगे BJP की सरकार
ये है पेट्रोल की कीमत मालूम हो कि बीते रविवार को दिल्ली में एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। यहां पेट्रोल की कीमत 0.29 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 88.73 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल की कीमत 0.32 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 79.06 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
पेट्रोल/डीजल के भाव आसमान पर, कांग्रेस ने पूछा- डीज़ल-पेट्रोल को GST में क्यों नहीं लाते मोदी जी?
पेट्रोल-डीजल के दामों में भी जबरदस्त इजाफा बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की महंगाई को लेकर सरकार भले ही दुहाई दे रही है, लेकिन हकीकत यह है कि हम 29.34 रुपये लीटर वाले पेट्रोल की कीमत 88 रुपये से अधिक चुका रहे हैं। वहीं डीजल की बात करें तो इसका बेस प्राइस दिल्ली में 1 फरवरी को केवल 30.55 रुपये था, जबकि इस दिन मार्केट में यह 76.48 रुपये लीटर बिक रहा था।
आज से पूरे देश में गाड़ियों पर Fast tag लगवाना होगा अनिवार्य, नहीं तो लगेगा भारी जुर्माना
इसलिए भी दामों में हो रहा इजाफा दरअसल, भारत में डीजल और पेट्रोल पर केंद्र सरकार जहां एक्साइज ड्यूटी के रूप में हर लीटर पर 32 रुपये से अधिक वसूलती है, तो राज्य सरकारें वैट और उपकर (सैस) लगाकर लोगों की जेब से अपना खजाना भर रही है। इसके अलावा दोनों तेलों पर भाड़ा और डीलर का कमीशन भी जुड़ता है, जो आम जनता से ही लिया जाता है। अगर राज्य सरकारों द्वारा पेट्रोल-डीजल पर लगाए जाने वाले टैक्स की बात करें तो राजस्थान में पेट्रोल पर वैट 36% और डीजल पर 26% लगता है। यहां पहले सबसे अधिक वैट लगता था।
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...
कियारा-सिद्धार्थ की शादी के लिए रवाना हुए Shahid और Mira, बॉलीवुड से...
B'day Spl: फिल्मों से पहले Abhishek करते थे ये काम, पिता के सपोर्ट...
आईजीआई के चौथे रनवे पर छाया रूस यूक्रेन युद्ध का साया
अडानी के FPO वापस लेने से देश की छवि पर असर नहीं: सीतारमण
अब ‘अग्निवीर' भर्ती प्रक्रिया में पहले ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा देनी...
VIDEO: अपनी दुल्हनिया को लेने निकले Sidharth Malhotra, ब्लश करते नजर...
स्पेन में सिख फुटबॉलर से बदसलूकी, रेफरी ने पटका उतारने को कहा
'पठान छोड़ एन एक्शन हीरो देखें', फैन के इस ट्वीट पर Ayushman ने...
World Cancer Day 2023: कैंसर को मात दे चुके हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स,...
शालीन भनोट की एक्स वाइफ Dalljiet Kaur करने जा रही हैं शादी, इस महीनें...