Wednesday, Mar 22, 2023
-->
kamal-haasan-to-participate-in-rahul-gandhi-led-bharat-jodo-yatra

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेंगे कमल हासन 

  • Updated on 12/18/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अभिनेता और मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) के अध्यक्ष कमल हासन ने रविवार को कहा कि वह 24 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेंगे। पार्टी के अनुसार, हासन ने यहां पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें राहुल गांधी ने यात्रा में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। 

पीएम मोदी ‘चीन' का नाम तक नहीं लेते, राजनाथ के बजाय उन्हें संसद में जवाब देना चाहिए: कांग्रेस 

एमएनएम के प्रवक्ता मुरली अप्पास ने बताया कि हासन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजधानी में गांधी की यात्रा में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, "हमारे नेता ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।" हासन की अध्यक्षता में रविवार को यहां एमएनएम की प्रशासनिक व कार्यकारी समिति व जिला सचिवों की बैठक हुई। 

मालेगांव बम धमाके के आरोपी कर्नल पुरोहित पर आधारित पुस्तक का विमोचन

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.