Saturday, Mar 25, 2023
-->
kangana-reprimanded-shashi-tharoor-for-supporting-kamal-haasans-salary-housewives-prsgnt

शशि थरूर ने की घरेलू महिलाओं को वेतन देने की वकालत, कंगना रनौत ने ऐसे लगा दी क्लास...

  • Updated on 1/6/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मक्कल नीधी मैयम (MNM) के अध्यक्ष और अभिनेता कमल हासन ने घरेलू कार्य करने वाली महिलाओं को वेतन देने की बात कही, जिसका समर्थन तिरुवनंतपुरम के सांसद और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने किया। लेकिन उनके इस समर्थन पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया है।

कांग्रेस नेता ने घरेलू महिलाओं को वेतन देने के अभिनेता कमल हासन के आईडिया को सपॉर्ट करत हुए ट्वीट किया था जिसके जवाब में कंगना रानौत ने इस पर नाराजगी जताई है और उन्हें जवाब देते हुए कहा है कि “पार्टनर के साथ सेक्स का दाम न लगाएं।”

मुख्तार अब्बास नकवी बोले- सभी हज यात्रियों को लगेगा कोरोना का टीका

थरूर ने किया समर्थन 
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्विटर कमल हासन के विचारों से सहमति जताते हुए कहा है कि  "मैं कमल हासन के उस विचार का समर्थन करता हूं, जिसमें उन्होंने घर के काम को वेतन, प्रोफेशन बनाने की वकालत की है। राज्य सरकार द्वारा घरेलू महिलाओं को मासिक भत्ता दिया जाना चाहिए। इससे समाज में काम करने वाली महिलाओं को सम्मान मिलेगा और उनकी सेवाओं का मूल्य भी होगा। इससे उनकी महिला शक्ति और स्वायत्तता बढ़ेगी और वे दुनिया बेसिक आय के करीब पहुंच जाएंगी।"

उनके इस ट्वीट का जवाब देते हुए कंगना रनौत ने कहा है कि "हमारे स्त्रीत्व की कीमत मत लगाइए। हमें अपनों की देखभाल के लिए पैसा मत दीजिए। हमें अपनी छोटी सी दुनिया, अपने घर की मल्लिका होने के लिए सैलरी नहीं चाहिए। हर चीज में बिजनेस देखना बंद कीजिए। खुद को अपनी महिला के प्रति समर्पित कीजिए, क्योंकि उसे आपकी जरूरत है। आपके प्यार/सम्मान/ सैलरी की नहीं।" 

कंगना ने दिया ऐसे जवाब 
कंगना ने इसके बाद एक यूजर को जवाब देते हुए इसी संबंध में एक और जवाब देते हुए लिखा, "घर की मुखिया को कर्मचारी बनाना, मांओं को उनकी कुर्बानी और जिंदगी भर के अटूट वादों की कीमत लगाना गलत और वाहियात होगा। ऐसा लगता है कि जैसे भगवान को उसकी रचना के लिए पेमेंट कर रहे हैं, क्योंकि आपको अचानक ही उनके प्रयासों पर दया आ गई है। यह विचार दर्दनाक और मजाकिया हैं।"

अखिलेश का केंद्र पर हमला, कहा- धनवानों के लिये किसानों को दांव पर लगा रही है BJP

क्या कहा था कमल हासन ने 
अभिनेता से राजनेता बने मक्कल निधि मय्यम (MNM) पार्टी के अध्यक्ष कमल हासन ने महिलाओं के भविष्य को लेकर बात करते हुए उनकी स्वतंत्रता, स्वायत्तता को बढ़ावा देने और उनके काम को व्यवसाय समझने के लिए आवाज उठाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा था कि महिलाओं के घरेलू काम को एक व्यवसाय माना जाना चाहिए और उन्हें इसके लिए वेतन भी दिया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

comments

.
.
.
.
.