Saturday, Jun 10, 2023
-->
kanika kapoor meet bank of baroda manager coronavirus

कनिका कपूर से मिले थे BOB के बैंक मैनेजर, पूरा टीम को भेजा गया आइसोलेशन में

  • Updated on 3/25/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अपने गाने बेबी डॉल से ज्यादा एक दिन में कोरोना वायरस (Corona virus) से सुर्खियों में आने वाली बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस  कनिका कपूर (Kanika Kapoor) का नाम इस वक्त सभी के मुंह पर है। इसी महीने लंदन से लौटी कनिका कोरोना पॉजेटिव पाई गई। ये  बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री हैं जिन्हें इस कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में आ गई हैं।

लंदन से लौटने के बाद उन्होंने  कानपुर और लखनऊ में पार्टियां दी हैं। इस पार्टी में बड़े- बड़े सितारे और कई दिग्गज नेता पहुंचे। कनिका कपूर  की पार्टी की खबर सामने आते ही देश में हलचल पैदा हो गई। 

कनिका कपूर के खिलाफ FIR में बड़ा खुलासा, एयरपोर्ट से ही कोरोना पॉजिटिव होने की थी जानकारी

इसी बीच एक ये खबर आई कि कनिका से मिलने के लिए लखनऊ के बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच के हेड मनोज कुमार गए थे। कनिका के घर में वो आधे घंटे तक रुके और उनसे बातची की। कनिका के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरे बैंक में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों का मानना है कि बैंक मैनेजर कनिका के समर्क में आए थे जिसके कारण वो भी कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं।इसलिए सभी कर्मचारी चाहते हैं कि मनोज कुमार आइसोलेशन मे जाएं लेकिन वो मानने को तैयार नहीं हैं। फिलहाल सूचना मिली है कि इस बैंक के पूरे स्टाफ को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर (rishi kapoor) ने भी इस मामले पर एक मजाकिया अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया जारी की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'आज कल कुछ कपूर लोगों पर टाइम भारी है। डरता हूं। हे मालिक रक्षा करना दूसरे Kapoor-on की। कोई गलत काम ना हो कभी। जय माता दी।' बता दें कि ऋषि कपूर ने कनिका के साथ यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की भी तस्वीर शेयर की है। 

ऋषि कपूर ने कोरोना से बचने की दी ऐसी सलाह कि भड़क उठे पाकिस्तानी

कुमार विश्वास ने कनिका को लिया आड़े हाथ
वहीं कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने भी कनिका को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'इन जाहिलों का क्या करें'? बता दें कि हाल ही में कनिका ने ताज होटल में 100 से ज्यादा लोगों को पार्टी दी, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल थे। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत कुमार भी मौजूद थे। बाद में पता चला कि वह कोरोना वायरस से पीड़ित हैं। इसके बाद पूरे होटल में हड़कंप मच गया। कनिका का इस समय लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.