नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के लिए आज मतदान संपन्न हो गया है। इस चुनाव में कांग्रेस के सिद्धारमैया और भाजपा के सीएम प्रत्याशी बीएस येदियुरप्पा समेत कई बड़े नेताओं का भविष्य ईवीएम मशीनों में कैद हो गया है।
कमलनाथ की उम्र-क्षमताओं पर भाजपा का हमला, सिंधिया ने किया बचाव
इसके साथ ही विभिन्न चैनलों पर एक्जिट पोल को लेकर बिसात भी बिछ गई है। हर चैनल एक्जिट पोल दिखा रहा है। इसके लिए आंकड़े ही नहीं, सियासी विशेषज्ञों का पूरा पैनल भी बैठा है। इस चुनाव में भाजपा, कांग्रेस के साथ जेडीएस की साख दांव पर लगी है। किसी भी दल को बहुमत के लिए 112 सीटों की दरकार होगी।
अखिलेश यादव का BJP पर तंज, बोले- अयोध्या के लिए 'वचनों' को जुमला न बनाएं
इंडिया टुडे-एक्सिस के एक्जिट पोल की मानें तो कांग्रेस की कर्नाटक की सत्ता में वापसी होती नजर आ रही है। यहां कांग्रेस को 106 से 118 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा को 79 से 92 तक सीटों से संतोष करना पड़ेगा। जेडीएस को 22-30 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य दलों को 4 से 8 मिलेगी।
दिल्ली में CCTV मसले पर इस तरह LG बैजल पर दवाब बनाएंगे केजरीवाल
इंडिया टीवा-VMR के एग्जिट पोल के मुताबिक कर्नाटक में खिचड़ी सरकार बनती नजर आ रही है। हालांकि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। कांग्रेस को जहां 97 सीटें मिल रही हैं। वहीं, भाजपा को 87 और जेडीएस को 35 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।
शिव-पार्वती के रुप में लालू के घर के बाहर नजर आए तेजप्रताप-ऐश्वर्या, उठे सवाल
टाइम्स नाऊ-वीएमआर के एग्जिट पोल में भी हंग एसेंबली की ओर इशारा किया गया है। भाजपा को जहां 80-93, कांग्रेस को 90-103 और जेडीएस को 31-39 सीटें मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। अन्य दलों को यह एग्जिट पोल 19 सीटें दे रहा है।
चिदंबरम परिवार ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में दायर चार्जशीट पर दी कुछ ऐसी सफाई
रिपब्लिक-जन की बात के एग्जिट पोल में तो भाजपा सत्ता में आती दिखाई दे रही है। यहां कांग्रेस को सिर्फ 73 से 82 सीटें ही मिली हैं, वहीं भाजपा को 95 से 114 सीटें मिल सकती है। जेडीएस को 32-43 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
कैंसर से तंग आकर हिमांशु रॉय ने की खुदकुशी,मिला सुसाइड नोट
वहीं, एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक कर्नाटक में भाजपा को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। इस एग्जिट पोल में भाजपा को 101 से 113 सीटें मिल रही हैं, वहीं कांग्रेस को 84 से 92 सीटें मिल रही हैं। जेडीएस को सिर्फ 18 से 31 सीटें मिल रही हैं। अन्यो को 1 से 8 सीटें मिल सकती हैं।
न्यूज नेशन के एग्जिट पोल की मानें तो कांग्रेस को 71 से 75 सीटें मिल सकती है, वहीं भाजपा को 105 से 109 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि जेडीएस को 36 से 40 सीटें और अन्य को 3 से 5 सीटें मिल सकती हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट का असर : अडानी ग्रुप ने FPO किया कैंसिल,...
आम चुनाव से पहले बजट 2023 में आयकर मोर्चे पर राहत; बुजुर्गों, महिलाओं...
अमीरों पर कर लगाएं, बुनियादी ढांचे में निवेश करें, नौकरियां पैदा...
बजट 2023 पर विपक्षी दल बोले- केंद्र राज्यों से पैसा ले रहा पर कुछ दे...
बजट 2023: EVM खरीद के लिए करीब 1900 करोड़ रुपये आवंटित
बजट 2023 : सरकार ने खिलौनों पर आयात शुल्क बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया
शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को दी मात, सीरीज पर भी...
रक्षा बजट में 13 प्रतिशत की वृद्धि, कुल 5.94 लाख करोड़ रुपये का आवंटन...
भारत को ‘विश्व गुरु' बनाने की राह पर बढ़ाएगा बजट 2023 : उद्योग जगत
मोदी सरकार के बजट 2023-24 में विनिवेश आय का अलग से जिक्र नहीं