Friday, Sep 22, 2023
-->
karnataka rebel mla can remain absent during trust vote

कर्नाटक : विश्वास मत के दौरान गैरमौजूद रह सकते है बागी विधायक

  • Updated on 7/15/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मुंबई के एक होटल में रुके हुए कर्नाटक के विधायक मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की ओर से लाये गए विश्वासमत के प्रस्ताव पर 18 जुलाई होने वाली चर्चा के दौरान अनुपस्थित रह सकते हैं। विधायकों को यहां ठहराने के कामकाज से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि मुंबई में डेरा डाले हुए कर्नाटक के बागी विधायकों के बृहस्पतिवार को बेंगलुरू रवाना होने की संभावना नहीं है। उसी दिन कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार को विश्वास मत हासिल करना है।

SSC परीक्षा समिति के खर्च के लिए 10 लाख रू जमा कराने का निर्देश

सूत्र ने बताया कि मुंबई के एक आलीशान होटल में ठहरे हुए विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अपने इस्तीफे सौंप दिये है। शक्ति परीक्षण के दौरान बागी विधायकों के उपस्थित होने का कोई कारण नजर नहीं आता है क्योंकि वे अपने इस्तीफे पर अडिग हैं। सूत्र ने बताया कि कर्नाटक के तीन से चार विधायकों के भाजपा में जाने की संभावना है लेकिन वे मुंबई नहीं आयेंगे।

चंद्रयान-2 : गड़बड़ी का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने की ISRO की तारीफ

इस बीच मुंबई के होटल में ठहरे कर्नाटक के बागी विधायकों ने नगर पुलिस प्रमुख को पत्र लिखकर कहा है कि वे मल्लिकार्जुन खडग़े या कांग्रेस के किसी भी अन्य नेता से मिलना नहीं चाहते हैं। ऐसी अटकलें हैं कि खडग़े कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के साथ पवई में स्थित रेनेसां होटल में उनसे मिलने जा सकते हैं।

मतदाता पहचान पत्र को #AADHAAR से जोड़ने के लिए हाई कोर्ट में याचिका

मुंबई के पुलिस प्रमुख को लिखे पत्र में बागी विधायकों ने कहा, ' मल्लिकार्जुन खडग़े या गुलाम नबी आजाद या कांग्रेस के किसी भी नेता से मिलने की उनकी इच्छा नहीं है।' विधायकों ने पत्र में कहा है कि उन्हें खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि कांग्रेस नेताओं को उनसे मिलने से रोका जाए। कर्नाटक के 15 बागी विधायक होटल में ठहरे हुए है। इन बागी विधायकों में कांग्रेस, जद (एस) के विधायकों अलावा निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे पर CM अमरिंदर सिंह ने कसा तंज

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.