नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देश भर में करवा चौथ (KARWA CHAUTH) को सुहागन महिलाएं धूमधाम से मना रही है। जैसे ही चांद दिखा वैसे ही महिलाएं अपना व्रत खोली। अपने पति की लंबी उम्र के लिये हर साल महिलाएं यह व्रत रखती है। पटना से लेकर चंढीगढ़ तक चांद को देखने के साथ महिलाओं ने खुशी का इजहार किया है।
Punjab: People in Amritsar take part in rituals of the #KarvaChauth festival. pic.twitter.com/ZTEzmSJ5YL — ANI (@ANI) November 4, 2020
Punjab: People in Amritsar take part in rituals of the #KarvaChauth festival. pic.twitter.com/ZTEzmSJ5YL
Karwa Chauth 2020: सोलह श्रृंगार करने के लिए अभी से अपॉइंटमेंट ले रही हैं महिलाएं
बता दें कि हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ मनाये जाने की परंपरा है। यह व्रत सूर्योदय के साथ शुरु होता है। जबकि चांद को अर्घ्य देने के बाद व्रत तोड़ा जाता है। महिलाएं आज के दिन भगवान गणेश, गौरी और चंद्रमा की पूजा करती है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार चंद्रमा को आयु, सुख और शांति का प्रतीक माना जाता है। इस दिन महिलाएं चंद्रमा के दर्शन से पहले थाली सजाती है। जिसमें दीपक, सिन्दूर, अक्षत, कुमकुम, रोली और चावल की बनी मिठाई को रखा जाता है। जबकि संपूर्ण श्रृंगार और करवे में जल भरकर मां गौरी और गणेश की पूजा होती है। चंद्रमा के निकलने पर छलनी से या जल में चंद्रमा को देखा जाता और अर्घ्य देकर करवा चौथ व्रत की कथा सुनी जाती है।
सोनाक्षी सिंहा ने सलमान खान के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, सामने आई तस्वीर
मालूम हो कि ज्योतिषों की मानें तो इस बार करवा चौथ में चार राजयोग का शुभ योग है। जो लगभग 100 साल के बाद यह सुखद संयोग बना है। आज महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं। जिसमें लाल रंग की साड़ी या लहंगा (या जो भी आप आउटफिट पहनना चाहें), सिंदूर, मंगलसूत्र, बिंदी, नथनी, काजल, गजरा, मेहंदी, अंगूठी, चूड़ियां, ईयररिंग्स (कर्णफूल), मांग टीका, कमरबंद, बाजूबंद, बिछिया और पायल पहनती है।
भारतीय पहलवानों के साथ हुआ बर्ताव बहुत परेशान करने वाला:...
भाजपा सांसद बृजभूषण बोले- अगर मेरे ऊपर लगा एक भी आरोप साबित हुआ तो...
प्रदर्शनकारी पहलवानों के आरोपों की जांच पूरी होने के बाद उचित...
अडाणी ग्रुप 3 कंपनियों के शेयर बेचकर जुटाएगा 3.5 अरब डॉलर
मोदी सरकार के नौ साल में मुसीबतों से घिरे लोग : शिवसेना (उद्धव)
प्रदर्शनकारी पहलवानों के समर्थन में सड़कों पर उतरीं ममता बनर्जी
भाजपा ने बलात्कारियों को बचाने के लिए धर्म के दुरुपयोग की कला में...
DU कुलपति की नियुक्ति को चुनौती देने वाली जनहित याचिका कोर्ट ने की...
कोल इंडिया में तीन प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी मोदी सरकार
कोर्ट ने व्हाट्सऐप के जरिए समन भेजने के लिए दिल्ली पुलिस को लिया आड़े...