नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘मिलीभगत' की वजह से भगवा पार्टी की उम्मीदवार कौसर जहां दिल्ली हज समिति अध्यक्ष का चुनाव जीतने में सफल हुईं। दिल्ली में सत्तारूढ़ ‘आप' को बृहस्पतिवार को उस समय झटका लगा जब दिल्ली सचिवालय में हुए मतदान में समिति के पांच में से तीन सदस्यों ने जहां के समर्थन में मत दिया। जहां दिल्ली हज समिति की अध्यक्ष बनने वाली दूसरी महिला हैं।
GST परिषद की बैठक में गुटखा उद्योग में कर चोरी रोकने पर होगा मंथन
LG Vinay Saxena साहब☝️ आप BJP के कार्यकर्ता नहीं हैं☝️ कल हो सकता है आप LG न हों, केजरीवाल सरकार न हो, लेकिन संविधान हम सबसे बड़ा है☝️संवैधानिक पद पर बैठकर, संविधान की गरिमा का पालन कीजिए☝️ रोज़-रोज़ के गैरकानूनी काम छोड़ दीजिए— @AtishiAAP pic.twitter.com/ka4eNuQLPg— AAP (@AamAadmiParty) February 16, 2023
LG Vinay Saxena साहब☝️ आप BJP के कार्यकर्ता नहीं हैं☝️ कल हो सकता है आप LG न हों, केजरीवाल सरकार न हो, लेकिन संविधान हम सबसे बड़ा है☝️संवैधानिक पद पर बैठकर, संविधान की गरिमा का पालन कीजिए☝️ रोज़-रोज़ के गैरकानूनी काम छोड़ दीजिए— @AtishiAAP pic.twitter.com/ka4eNuQLPg
‘आप' के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना पर दिल्ली हज समिति के सदस्यों को नामित करने में ‘अव्वल दर्जे की बेईमानी' करने का आरोप लगाया। विधायक भारद्वाज ने कहा, ‘‘ उन्हें (उपराज्यपाल को) सदस्यों को नामित करने का अधिकार नहीं है, इसके बावजूद उन्होंने किया और दिल्ली की जनता के साथ बेईमानी में शामिल हुए।'' उन्होंने आरोप लगाया कि सक्सेना ने कांग्रेस पार्षद नाजिया दानिश को समिति में नामित किया जो ‘सही नहीं था' और अंत में उन्होंने मतदान से नदारद रहने का फैसला किया ताकि ‘भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो सके।''
Senior AAP Leader & MLA @AtishiAAP Addressing an Important Press Conference | LIVE https://t.co/iQxC53xR3p— AAP (@AamAadmiParty) February 16, 2023
Senior AAP Leader & MLA @AtishiAAP Addressing an Important Press Conference | LIVE https://t.co/iQxC53xR3p
केजरीवाल से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने भाजपा सरकार पर बोला हमला
भारद्वाज ने कहा, ‘‘मैं समाचार देख रहा हूं कि पहली बार भाजपा कार्यकर्ता कौसर जहां हज समिति की अध्यक्ष बनी हैं। इसे इस तरह से पेश किया जा रहा है कि भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है, लेकिन यह केवल छह सदस्यों की संलिप्तता वाला चुनाव था। '' समिति के सदस्यों में भाजपा सांसद गौतम गंभीर, आप विधायक अब्दुल रहमान और हाजी युनूस, कांग्रेस पार्षद दानिश, मुस्लिम मालों के विशेषज्ञ मोहम्मद साद और मुस्लिम स्वयं सेवक संगठनों की ओर से जहां सदस्य हैं। भारद्वाज ने दावा किया कि दानिश ने अगर भाजपा के समर्थन में मतदान किया होता तो उनसे समुदाय द्वारा सवाल पूछे जाते।
Congress की पार्षदा, Nazia Danish इस चुनाव में गायब रहींआती तो पता चलता कि उन्होंने AAP को Vote दिया या BJP कोआ जाती तो उनके समाज के लोग पूछते कि BJP को Vote क्यों दियाआज Congress BJP की इस मिली भगत से BJP की कार्यकर्ता Haj समिति की अध्यक्ष बनी हैं।— MLA @Saurabh_MLAgk pic.twitter.com/EIEOLsqASI— AAP (@AamAadmiParty) February 16, 2023
Congress की पार्षदा, Nazia Danish इस चुनाव में गायब रहींआती तो पता चलता कि उन्होंने AAP को Vote दिया या BJP कोआ जाती तो उनके समाज के लोग पूछते कि BJP को Vote क्यों दियाआज Congress BJP की इस मिली भगत से BJP की कार्यकर्ता Haj समिति की अध्यक्ष बनी हैं।— MLA @Saurabh_MLAgk pic.twitter.com/EIEOLsqASI
मोदी सरकार ने नौकरशाह ललिता लक्ष्मी को PMO में निदेशक किया नियुक्त
उन्होंने कहा, ‘‘ अगर वह आप के पक्ष में मतदान करती तो मुकाबला बराबरी का होता लेकिन उन्होंने मतदान के समय अनुपस्थित होने का फैसला किया। इसका अभिप्राय है कि कांग्रेस और भाजपा में मिलीभगत थी ताकि भगवा पार्टी की विचारधारा को मानने वाली महिला का शीर्ष पद पर निर्वाचन सुनिश्चित किया जा सके।'' वरिष्ठ आप नेता आतिशी ने उप राज्यपाल को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सक्सेना ‘‘स्वतंत्र निर्णय लेने वाली शक्ति '' के बजाय ‘‘असंवैधानिक'' तरीके से फैसला ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां को तीन मत मिले जिनमें गंभीर, साद और उनका अपना मत शामिल था। भारद्वाज ने दावा किया, ‘‘ बैठक में बुद्धिजीवी मोहम्मद साद से उनकी डिग्री के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें दो-ढाई साल में यह मिलेगी।''
AAP Chief Spokesperson Shri @Saurabh_MLAgk Addressing an Important Press Conference | LIVE https://t.co/VwDYEbWIvD— AAP (@AamAadmiParty) February 16, 2023
AAP Chief Spokesperson Shri @Saurabh_MLAgk Addressing an Important Press Conference | LIVE https://t.co/VwDYEbWIvD
अडाणी समूह का एकाधिकार रक्षा क्षेत्र में स्थापित करवाने में मदद क्यों कर रही है सरकार: कांग्रेस
आतिशी ने कहा, ‘‘ उप राज्यपाल को केवल पुलिस, भूमि और कानून-व्यवस्था को छोड़कर अन्य विषयों पर स्वतंत्र निर्णय लेने का अधिकार नहीं है।'' उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार उप राज्यपाल मंत्रिपरिषद के परामर्श को मानने के लिए बाध्य हैं और उप राज्यपाल में स्वतंत्र निर्णय लेने का अधिकार निहित नहीं है।'' आतिशी ने कहा, ‘‘ उप राज्यपाल ने दिल्ली हज समिति के सदस्यों की नियुक्ति असंवैधानिक तरीके से की। उन्हें याद रखना चाहिए कि इस देश में कानून और संविधान सर्वोपरि है। उन्हें याद रखना चाहिए कि वह यहां भाजपा के प्रतिनिधि नहीं हैं, वह राष्ट्रीय राजधानी के उप राज्यपाल हैं।''
भारत के चुनावों में इजरायली कंपनी का ‘इस्तेमाल' हुआ, जांच कराई जाए: कांग्रेस
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने कहा कि जहां की जीत दिखाती है कि पार्टी के प्रति मुस्लिमों का विश्वास और आस्था बढ़ रही है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली हज कमेटी के अध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार कौसर जहां की जीत मुस्लिम समाज में हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की लोकप्रियता और स्वीकारिता की जीत है। भाजपा समाज के सभी वर्गों को आगे ले जाने का काम कर रही है। इस जीत पर कौसर जहां और हज कमेटी को शुभकामनाएं।''
गांधीवाद पर पाखंड और गोडसे का महिमामंडन करने वालों को बेनकाब करना :...
बंगाल की जनता के बकाए का भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा: TMC नेता...
SEBI ने सूचीबद्ध कंपनियों के लिए अफवाह का खंडन या पुष्टि करने की...
दिल्ली में ISIS का मोस्ट वांटेड आतंकवादी शाहनवाज गिरफ्तार
राहुल गांधी पहुंचे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था
बिहार सरकार ने जारी की जातीय गणना रिपोर्ट, पढ़िए किसकी कितनी आबादी
राजस्थान का विकास भारत सरकार के लिए प्राथमिकता: PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी जयंती पर बापू को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री...
CBI ने दो मणिपुरी किशोर छात्रों की हत्या के मामले में 4 लोगों को...
कर्मचारी चयन आयोग का लक्ष्य 22 भारतीय भाषाओं में प्रतियोगी परीक्षाएं...