Sunday, Dec 10, 2023
-->
kejriwal aam aadmi party also supported the bharat bandh farmers rkdsnt

AAP ने भी किसानों के ‘भारत बंद’ का किया समर्थन, केजरीवाल के निशाने पर मोदी सरकार

  • Updated on 12/6/2020


नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने नये कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों द्वारा आठ दिसंबर को किये गए ‘भारत बंद’ के आह्वान का समर्थन किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को यह जानकारी दी। 

अंबानी की कर्ज में फंसी रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए कंपनियां में लगी दौड़

AAP महिला विंग ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में बनाई मानव श्रृंखला

केजरीवाल ने कहा कि देशभर में आप कार्यकर्ता राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से किसानों का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आम आदमी पार्टी आठ दिसंबर को किसानों के ‘भारत बंद’ के आह्वान का पूरी तरह समर्थन करती है। देशभर में आप कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से इसका समर्थन करेंगे। सभी देशवासियों से अपील है कि सभी को किसानों का समर्थन करना चाहिए और इसमें भाग लेना चाहिए।’’ 

तालमेल के सवाल पर सपा की चुप्पी ने शिवपाल यादव को किया बेचैन

आप नेता और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में बंद में भाग लेंगे। राय ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘यह केवल किसानों की नहीं बल्कि सभी देशवासियों की लड़ाई है। भारत एक कृषि प्रधान देश है और यदि किसान अप्रसन्न हैं तो देश पर भी इसका असर पड़ता है। मैं सभी से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील करता हूं।’’ 

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली जाकर प्रदर्शन करने पर अड़े किसानों को लिया गया हिरासत में

 

 

यहां पढ़े कोरोना से जुड़ी बड़ी खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.