नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना से यहां शाहबाद डेरी में एक नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में सोमवार को कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। उपराज्यपाल साहब, कानून एवं व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।''
दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। LG साहब, क़ानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। https://t.co/3i1eLoYYqv— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 29, 2023
दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। LG साहब, क़ानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। https://t.co/3i1eLoYYqv
आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने भी इस घटना को लेकर उपराज्यपाल की आलोचना करते हुए कहा कि संविधान ने उपराज्यपाल को केंद्र शासित प्रदेश के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी है। आतिशी ने ट्वीट किया, ‘‘यह खौफनाक हत्या देख कर रूह कांप उठी। मैं दिल्ली के उपराज्यपाल को याद दिलाना चाहती हूं कि संविधान ने उन्हें दिल्ली के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी है। परंतु वे अपना सारा समय अरविंद केजरीवाल के कामों में रोड़ा अटकाने में लगाते हैं। मेरा उपराज्यपाल साहब से हाथ जोड़ कर निवेदन है कि दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दें। आज दिल्ली में महिलाएं बिलकुल भी सुरक्षित नहीं हैं।''
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी ने कथित तौर पर उसे पत्थर से कुचल कुचल कर मारने से पहले कई बार उस पर चाकू से वार किया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता कपिल मिश्रा ने इस घटना को लेकर कहा, ‘‘ यह दर्दनाक हत्या दिल्ली में हुई है। श्रद्धा को अभी तक न्याय नहीं मिला है। न जाने कितनी और श्रद्धा इस हैवानियत का शिकार होंगी। '' दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस की आलोचना की और आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस या कानून से कोई नहीं डरता। स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘‘ क्या कसूर था 16 साल की गुड़िया का जो उसे इस तरह सड़क पर बेरहमी से मार दिया गया? दिल्ली में किसी को पुलिस और कानून का डर नहीं है। यदि आज कुछ नहीं किया गया तो दरिंदगी की सारी हदें पार होती रहेंगी। ''
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी दिल्ली पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस घटना को बेहद परेशान करने वाला और भयावह करार देते हुए इस मामले में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले की जांच के लिए सदस्य डेलिना खोंगडुप की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम का गठन भी किया है। एनसीडब्ल्यू ने कहा कि उसकी टीम पीड़िता के परिवार और आगे की पूछताछ के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात करेगी।
क्या क़सूर था 16 साल की गुड़िया का जो उसे इस तरह सड़क पर बेरहमी से मार दिया गया ? दिल्ली में किसी को पुलिस और क़ानून का डर नहीं है। यदि आज कुछ नहीं किया गया तो दरिंदगी की सारी हदें पार होती रहेंगी। pic.twitter.com/kPGqQWXdUv — Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) May 29, 2023
क्या क़सूर था 16 साल की गुड़िया का जो उसे इस तरह सड़क पर बेरहमी से मार दिया गया ? दिल्ली में किसी को पुलिस और क़ानून का डर नहीं है। यदि आज कुछ नहीं किया गया तो दरिंदगी की सारी हदें पार होती रहेंगी। pic.twitter.com/kPGqQWXdUv
एनसीडब्ल्यू ने कहा कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो आयोग ने प्राथमिकी में संबंधित प्रावधानों को लागू करने की भी मांग की है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़की शाहबाद डेरी में जे. जे. कॉलोनी की निवासी थी और उसका शव गली में पड़ा मिला। अधिकारी ने बताया कि वह सड़क से गुजर रही थी जब लड़के ने उसे रोका और उस पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और शनिवार को उनके बीच झगड़ा हुआ था।
रविवार को लड़की अपनी सहेली के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी जब लड़के ने उसे रास्ते में रोका और उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने लड़की पर कई बार पत्थर से भी हमला किया। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम से ही पुष्टि होगी कि लड़की पर कितनी बार चाकू से वार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान साहिल (20) के रूप में हुई है, जिसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है।
LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने मार गिराए दो आतंकवादी
आकांक्षी जिला कार्यक्रम ने 25 करोड़ से अधिक लोगों की जिंदगी बदल दी:...
भारत- कनाडा तनाव के बीच जयशंकर ने कहा- एक- दूसरे से बात करनी होगी
Asian Games 2023: सरबजोत और दिव्या ने शूटिंग मिश्रित टीम स्पर्धा में...
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 20 से ज्यादा पदाधिकारी कांग्रेस में...
रमेश बिधूड़ी को टोंक का प्रभार: मुस्लिम ध्रुविकरण या पायलट के गढ़ में...
विदेशों से धन भेजने को सुगम बनाने के लिए कई देशों से बातचीतः RBI...
इस्कॉन ने मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा
पॉक्सो कानून में यौन संबंधों के लिए सहमति की उम्र में बदलाव की सलाह...
वेदांता विभिन्न कारोबार को करेगी अलग, बनाएगी 5 कंपनियां