नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली में नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने AAP विधायकों के साथ बैठ की। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि नगर निगम आजाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस करने जा रहा है। 63 लाख लोगों के घर तोड़ उनको बेघर करना सही नहीं है।
जिस तरह से भाजपा दिल्ली में लोगों के घर और दुकानें तोड़ रही है, वो सही नहीं है। 63 लाख लोगों की दुकानों या मकानों पर बुलडोज़र चल सकता है। ये आज़ाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस होगा। LIVE https://t.co/Ehbv4kDGeS — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 16, 2022
जिस तरह से भाजपा दिल्ली में लोगों के घर और दुकानें तोड़ रही है, वो सही नहीं है। 63 लाख लोगों की दुकानों या मकानों पर बुलडोज़र चल सकता है। ये आज़ाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस होगा। LIVE https://t.co/Ehbv4kDGeS
सीएम केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह से भाजपा दिल्ली में लोगों के घर और दुकानें तोड़ रही है, वो सही नहीं है। 63 लाख लोगों की दुकानों या मकानों पर बुलडोज़र चल सकता है। ये आज़ाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस होगा।
सीएम केजरीवाल ने बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने का वादा किया था। जहां झुग्गी, वहीं मकान देने का भी वादा किया था। लेकिन दिल्ली में नगर निगमों की ओर से कई जगह बुलडाेजर चलाए जा रहे हैं, हम भी अतिक्रमण के खिलाफ हैं। यह नहीं होना चाहिए। मगर जिस तरह से भाजपा कार्रवाई कर रही है, वह बिल्कुल गलत है।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली 80 प्रतिशत अनियमित तरीके से बसी है, तो क्या 80 प्रतिशत दिल्ली को ताेड़ दिया जाएगा। लोगों को मौका तक नहीं दिया जा रहा है, 40 साल से रह रहे लोग अपने मकान के कागज दिखा रहे हैं, उन्हें भी नहीं सुना जा रहा है । यह बिल्कुल गलत हो रहा है।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 1700 अनियमित कॉलाेनियां हैं। जिनमें 50 लाख से अधिक लोग रहते हैं, 13 लाख के करीब लोग झुग्गी बस्तियों आदि में रहते हैं। इन्हें सभी को भाजपा शासित नगर निगम तोड़ने जा रही है। इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा की इस कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम झुग्गी वालों के लिए मकान बनाने जा रहे हैं, हम भी झुग्गियां हटाएंगे, मगर इस तरह बुलडोजर चला कर लोगों को उजाड़ने नहीं देंगे। भाजपा की इस गुंडागर्दी को नहीं हाेने देंगे।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
केजरीवाल का आरोप - दिल्ली को पूर्ण केंद्रशासित राज्य बनाने की चर्चा,...
आतंकी तालिब हुसैन शाह को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हमला, उठाए...
पंजाब में नए मंत्रियों को विभाग आवंटित, अमन अरोड़ा को मिला शहरी विकास
राहुल गांधी के बयान का मामला: टीवी एंकर को छत्तीसगढ़ की बजाए यूपी...
योगी सरकार के 100 दिन के मौके पर अखिलेश यादव ने तबादलों पर सवाल उठाए
उदयपुर हत्याकांड में जांच का दायरा बढ़ाए NIA : राजस्थान कांग्रेस
दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने आजम खान की पत्नी, बेटे को तलब किया
राम मंदिर पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म, PM Modi भी आएंगे नजर
राज कुंद्रा ने Eiffel Tower के पास लगाया पंजाबी लड़का, देखें Shilpa...