नई दिल्ली/टीम डिजिटल। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में आज हो रही किसान महापंचायत (Meerut Kisan Mahapanchayat) में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) किसानों का समर्थन करने पहुंचे हैं। इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लाल किले का पूरा कांड इन्होंने खुद कराया।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री हूं, उत्तर प्रदेश, पंजाब के लोगों और किसानों ने मुझे बताया कि ये जानबूझकर उधर भेज रहे थे। जिन्होंने झंडे फहराए वो इनके अपने कार्यकर्ता थे। केंद्र सरकार ने 9 स्टेडियम को जेल बनाने के लिए पत्र भेजा था, जिसकी फ़ाइल इन्होंने मेरे पास भेजी। लेकिन हमने फाइल क्लियर नहीं की। अगर हम जेल बनाने देते तो ये किसानों को वहां कैद कर लेते और सारा आंदोलन खत्म हो जाता।
गांधी परिवार के खिलाफ कांग्रेस के दिग्गज, भगवा साफा में नजर आए G-23 के असंतुष्ट नेता
ये तीन कानून किसानों के डेथ वारंट- केजरीवाल मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि केंद्र के ये तीन कानून किसानों के डेथ वारंट हैं, ये तीनों कानून लागू होने के बाद किसानों की बची कुची खेती केंद्र सरकार अपने तीन-चार बड़े पूंजीपति साथियों के हाथों में सौंपना चाहती है। सबकी खेती चली जाएगी। किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही है, कीले ठोकी जा रही है। ऐसा तो अंग्रेजों ने हमारे किसानों पर इतने जुल्म नहीं किए थे, भाजपा ने तो अंग्रेज़ो को भी पीछे छोड़ दिया। अब ये हमारे किसानों पर झूठे मुकदमे कर रहे है।
'पूंजीपति के हाथ मे चली जाएगी किसानों की खेती' सीएम ने कहा कि भाजपा ने 2014 के घोषणापत्र में कहा था कि हम स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करेंगे। किसानों ने इन्हें जमकर वोट दिया। 3 साल बाद भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट के एफिडेविट में लिखा कि वो MSP नहीं देंगे। इन्होंने किसानों की पीठ में छुरा मार दिया। पिछले 25 साल में साढ़े 3 लाख लोग किसान आत्महत्या कर चुके है। अब किसान दिल्ली के बॉर्डर पर शहादत क्यों दे रहे है? क्योंकि उनकी ज़िंदगी-मौत पर आ गयी है। सब की खेती पूंजीपति के हाथ मे चली जाएगी और किसान अपने खेत में मजदूर बन जायेगा।
जानें ऑपिनियन पोल में हुआ BJP का बल्ले-बल्ले! क्या ममता बचा पायेगी किला तो कहां खड़ी हैं कांग्रेस?
'आज अपने देश का किसान बहुत पीड़ा में' सीएम केजरीवाल ने कहा कि आज अपने देश का किसान बहुत पीड़ा में है, 95 दिनों से कड़कती ठंड में किसान भाई दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे हैं। 250 से ज़्यादा किसान शहीद हो चुके हैं लेकिन सरकार पर जूं नहीं रेंग रही। पिछले 70 साल में इस देश के किसान ने केवल धोखा देखा है। केंद्र सरकार के मंत्री घूम कर कह रहे है कि MSP था, MSP है, MSP रहेगा। मैं योगी जी से पूछना चाहता हूँ कि पश्चिम उत्तर प्रदेश की एक मंडी दिखा दो जहाँ MSP पर धान उठती हो।
ये भी पढ़ें:
Delhi Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें अभी तक की बड़ी खबरें
इस पाकिस्तानी रैपर ने Alia के लिए किया रैप, एक्ट्रेस ने कहा - Bohot...
ऑक्सीजन संकट: हरियाणा और यूपी सरकारों का ऐसा बर्ताव क्यों जैसे दिल्ली...
Sridevi को लेकर जया पर्दा का खुलासा, कहा- साथ काम करने के बावजूद भी...
Afternoon Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें
कोरोना संकट के बीच दिल्ली की ऑक्सीजन सप्लाई रोक रहे दूसरे राज्य- सीएम...
सीताराम येचुरी के बेटे का कोरोना वायरस से निधन, PM मोदी ने जताया दुख
सलमान की फिल्म Radhe का ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर तोड़ फोड़ करते दिखें...
इस वजह से टूटा था Amitabh और गांधी परिवार का रिश्ता, सोनिया गांधी को...
West bengal Live: 43 सीटों पर चल रही वोटिंग, सुबह 11:35 बजे तक 37.27...