Sunday, Jun 04, 2023
-->
kejriwal jibe at modi bjp government -aam aadmi se mann ki baat apne bhai se dhan ki baat

केजरीवाल का मोदी सरकार पर कटाक्ष - आम आदमी से मन की बात अपने भाई से धन की बात

  • Updated on 3/27/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि शासन का दिल्ली मॉडल ‘भ्रष्टाचार-मुक्त' मॉडल है और लोगों ने ऐसी व्यवस्था पहले नहीं देखी थी। केजरीवाल ने विधानसभा में अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों पर भी कटाक्ष किया कि 2014 में ब्रह्मांड अस्तित्व में आया, जब भाजपा केंद्र की सत्ता में आई थी। मुख्यमंत्री जब इलेक्ट्रिक बसों की खरीद जैसी अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख कर रहे थे, तभी कुछ भाजपा विधायकों ने बीच में टोकाटोकी करते हुए राष्ट्रीय राजधानी के विकास में केंद्र की भूमिका का हवाला दिया।

केंद्रीय जांच एजेंसियों के ‘दुरुपयोग' के खिलाफ विपक्षी दलों की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

इसके जवाब में केजरीवाल ने व्यंग्य करते हुए कहा, ‘‘ब्रह्मांड 2014 के बाद अस्तित्व में आया। सूर्य और चंद्रमा आपकी वजह से हैं। यह सब आपकी वजह से है।'' आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पहले राष्ट्रमंडल खेलों और सीएनजी घोटाले के लिए जानी जाती थी, लेकिन अब यह उत्कृष्ट स्कूल और अस्पतालों के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली (का शासन) मॉडल भ्रष्टाचार-मुक्त है.... दिल्ली में देश में सबसे कम मुद्रास्फीति है।

'भारत जोड़ो यात्रा' करने वाला शहीद PM का बेटा कभी देश का अपमान नहीं कर सकता: प्रियंका

दिल्ली मॉडल विश्व-स्तरीय स्वास्थ्य, परिवहन, बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति की व्यवस्था कर रहा है और एक स्वच्छ तथा आधुनिक शहर बना रहा है। यह एक ऐसा मॉडल है, जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सभी जातियां, पुरुष और महिलाएं शामिल हैं। पचहत्तर साल में लोगों ने ऐसा मॉडल नहीं देखा है।'' उन्होंने यह भी कहा कि आप सरकार ने आठ साल में प्रदूषण में 30 प्रतिशत की कमी की, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की और सात प्रतिशत से कम पारेषण नुकसान हुआ, जो दुनिया में ‘सबसे कम' है।


‘आप' पार्षद निगम बैठक के दौरान व्यावसायियों के कल्याण से संबंधित चार प्रस्ताव लाएंगे 

 आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दुर्गेश पाठक ने सोमवार को घोषणा की कि बजट पर चर्चा के लिए दिल्ली नगर निगम की विशेष बैठक में उनके पार्षद व्यावसायियों के कल्याण से संबंधित चार प्रस्ताव पेश करेंगे। मंगलवार को एमसीडी मुख्यालय में विशेष बैठक बुलाई गई है। पाठक ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि ‘आप' पार्षदों द्वारा चार प्रस्ताव लाए जाएंगे। उन्होंने भाजपा सदस्यों से इन प्रस्तावों का समर्थन करने का आग्रह किया। स्थानीय शॉपिंग सेंटर की सीलिंग के मामले को देखने के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त न्यायिक समिति के समक्ष एमसीडी का पक्ष रखने के संबंध में ‘आप' पार्षद प्रवीण कुमार और सुनील चड्ढा द्वारा एक प्रस्ताव लाया जाएगा।

अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल की नई नीलामी को लेकर बोलीदाता अनिच्छुक

वहीं, दूसरा प्रस्ताव रविंदर भारद्वाज और रेखा रानी द्वारा लाया जाएगा। पाठक ने कहा, ‘‘व्यापारियों को ‘कन्वर्जन चार्ज' से संबंधित कई नोटिस मिल रहे हैं। प्रस्ताव किया जाएगा कि व्यापारियों को ‘कन्वर्जन चार्ज' को लेकर कोई और नोटिस नहीं भेजा जाएगा।'' उन्होंने कहा कि प्रेम चौहान और देवेंद्र कुमार एक और प्रस्ताव लाएंगे, जिसमें प्रस्ताव होगा कि जिन व्यापारियों को नोटिस मिला है, उन्हें दंडित नहीं किया जाएगा। पाठक ने कहा कि चौथा प्रस्ताव एमसीडी में नेता सदन मुकेश गोयल और मोहिनी जीनवाल द्वारा लाया जाएगा, जिसमें स्थानीय शॉपिंग सेंटर और कमर्शियल शॉपिंग सेंटर को नोटिस नहीं भेजे जाने का प्रस्ताव किया जाएगा।

 

 

comments

.
.
.
.
.