Thursday, Jun 01, 2023
-->
kejriwal may make ''''''''big announcements'''''''' at aam aadmi party rally in mp

मप्र  में आम आदमी पार्टी की रैली में केजरीवाल कर सकते हैं 'बड़ी घोषणाएं'

  • Updated on 3/14/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को भोपाल स्थित भेल दशहरा मैदान में आयोजित आम आदमी पार्टी (आप) की रैली में प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कुछ बड़ी कल्याणकारी घोषणाएं कर सकते हैं। यह जानकारी पार्टी के एक पदाधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि इस रैली से केजरीवाल इस साल के अंत में होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। रैली के साथ ‘आप' मध्यप्रदेश की राजनीति में सेंध लगाने का लक्ष्य रख रही है।

TMC ने CBI पर साधा निशाना, कहा- भाजपा नेताओं को भी जांच के घेरे में लाओ

मध्यप्रदेश में अब तक दो दलों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच ही टक्कर रही है। भाजपा पिछले दो दशकों में केवल 15 महीने छोड़कर अधिकतर समय सत्ता पर काबिज है। रैली के आयोजकों ने बताया कि रैली में केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे। आप के एक नेता ने रैली स्थल से ‘पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘इस रैली में केजरीवाल से कुछ बड़ी घोषणाएं करने की उम्मीद है। हम दिल्ली में बहुत सस्ती बिजली, गरीबों को मुफ्त गुणवत्ता वाली शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश में वर्तमान भाजपा नीत सरकार द्वारा ये चीजें नहीं दी जा रही हैं। यहां बिजली और स्वास्थ्य सुविधाएं बहुत महंगी हैं।''

AAP ने छत्तीसगढ़ में कोयला डील में अडानी को घेरा, प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम बघेल

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ‘आप' इस रैली में एक लाख की भीड़ जुटाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है और अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी। मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की हाल में घोषणा करने वाली ‘आप' पिछले साल जुलाई-अगस्त में स्थानीय निकाय चुनावों में अपने प्रदर्शन से उत्साहित है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली ‘आप' ने मध्यप्रदेश में अपने पहले ही नगरीय निकाय चुनाव में 6.3 प्रतिशत मत हासिल करने का दावा किया है।

BJP के खिलाफ विपक्षी एकता पर जोर देने का परिणाम है श्रमिकों के बारे में ‘‘झूठ'': स्टालिन

पार्टी के एक नेता ने कहा कि प्रदेश के कुल 14 नगर निगमों में महापौर पद के लिए हुए चुनाव में हमारी पार्टी का उम्मीदवार सिंगरौली से जीता और ग्वालियर एवं रीवा में हम तीसरे स्थान पर रहे। शहरी निकायों में पार्षदों के पदों के लिए आप ने लगभग 1,500 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, जिनमें से 40 जीते थे, जबकि 135 से 140 दूसरे स्थान पर रहे। पार्टी के एक नेता ने दावा किया कि गैर दलीय आधार पर हुए पंचायत चुनावों में ‘आप' समर्थित उम्मीदवारों ने जिला पंचायत सदस्यों के 10 पदों, 23 जनपद सदस्यों, 103 सरपंचों और 250 पंचों पर जीत हासिल की।

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.