नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि यदि भारत को विश्वगुरु बनाना है, तो लोगों को सद्भाव के साथ रहना होगा और देशवासियों के लिए अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और निर्बाध विद्युति आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। केजरीवाल ने उत्तरी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में दिल्ली सरकार के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान दिल्ली और देश के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दिल्ली में हाल में आई बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र की मदद से दिल्ली सरकार और लोगों ने मिलकर इस प्राकृतिक आपदा का सामना किया। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने मणिपुर में हुई घटनाओं पर दुख जताया।
आज़ादी की 76वीं वर्षगाँठ पर दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित दिल्ली सरकार का स्वतंत्रता दिवस समारोह | LIVE https://t.co/aM1ZKnUdwH — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 15, 2023
आज़ादी की 76वीं वर्षगाँठ पर दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित दिल्ली सरकार का स्वतंत्रता दिवस समारोह | LIVE https://t.co/aM1ZKnUdwH
उन्होंने कहा, ‘‘मैं आज थोड़ा उदास हूं। मणिपुर जल रहा है, दो समुदायों के लोग एक दूसरे के लोगों को मार रहे हैं। हरियाणा में भी एक समुदाय के लोग दूसरे समुदाय से लड़ रहे हैं। अगर हम आपस में ही लड़ते रहेंगे तो हम विश्वगुरु कैसे बनेंगे? यदि हमें विश्वगुरु और शीर्ष देश बनना है तो हमें एक परिवार की तरह रहना होगा।'' उन्होंने कहा कि हिंसा प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य के 150 छात्रों को दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में प्रवेश दिया गया। केजरीवाल ने देश के अन्य हिस्सों में बिजली कटौती का जिक्र करते हुए कहा कि इतने लंबे समय तक कटौती होने पर भारत ‘‘विश्वगुरु'' नहीं बन सकता।
दिल्ली और पंजाब में हमने 24 घंटे फ्री बिजली कर दी। पूरे देश को भी 24 घंटे फ्री बिजली मिल सकती है - मात्र तीन से चार साल में pic.twitter.com/PnJwUh1NG6 — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 15, 2023
दिल्ली और पंजाब में हमने 24 घंटे फ्री बिजली कर दी। पूरे देश को भी 24 घंटे फ्री बिजली मिल सकती है - मात्र तीन से चार साल में pic.twitter.com/PnJwUh1NG6
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास 4.25 लाख मेगावाट बिजली पैदा करने के लिए पर्याप्त बिजली संयंत्र हैं, हमारी अधिकतम मांग दो लाख मेगावाट है, इसके बावजूद बिजली कटौती होती है। बिजली कटौती कुप्रबंधन और दूरदर्शिता की कमी के कारण होती है। दिल्ली में कोई बिजली कटौती नहीं है और यहां चौबीसों घंटे विद्युत आपूर्ति होती है। अगर भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन समाप्त हो जाए तो तीन से चार साल में देश में चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकती है।'' उन्होंने देश में सरकारी स्कूलों की खस्ता हालत पर अफसोस जताते हुए कहा कि जब तक हर बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं मिलेगी, देश ‘‘विश्वगुरु'' नहीं बन सकता।
इस देश के हर नागरिक को अच्छा और फ्री इलाज मिल सकता है - मात्र दो साल में। pic.twitter.com/Rg0u60YM4f — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 15, 2023
इस देश के हर नागरिक को अच्छा और फ्री इलाज मिल सकता है - मात्र दो साल में। pic.twitter.com/Rg0u60YM4f
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हिसाब लगाया है कि पांच साल में देश के 10 लाख सरकारी विद्यालयेां को बेहतर बनाने के लिए छह लाख करोड़ रुपये की जरूरत होगी। प्रति वर्ष 1.20 लाख करोड़ रुपये का खर्च भारत जैसे देश के लिए कुछ भी नहीं है। देश में 17 करोड़ बच्चों को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देने के लिए 7.5 लाख करोड़ रुपये की जरूरत है और सभी सरकारें इस समय यह राशि खर्च कर रही हैं।'' केजरीवाल ने कहा कि लोगों को विभिन्न नि:शुल्क सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कई लोग उनका मजाक उड़ाते हैं और उनकी आलोचना करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं लोगों के सामने दो विकल्प रख रहा हूं। अगर हम लोगों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देते हैं, तो इसकी लागत केवल 1.5 लाख करोड़ रुपये होगी। क्या लोगों को मुफ्त बिजली दी जानी चाहिए या करोड़ों रुपए के चार मालिकों का ऋण माफ किया जाना चाहिए?''
इस देश में पैदा होने वाले हर बच्चे को किसी भी प्राइवेट स्कूल से भी अच्छी और फ्री शिक्षा सरकारी स्कूल में मिल सकती है - मात्र पाँच साल में। pic.twitter.com/5v4LJCcBeh — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 15, 2023
इस देश में पैदा होने वाले हर बच्चे को किसी भी प्राइवेट स्कूल से भी अच्छी और फ्री शिक्षा सरकारी स्कूल में मिल सकती है - मात्र पाँच साल में। pic.twitter.com/5v4LJCcBeh
उन्होंने कहा कि अगर गरीब व्यक्ति के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले तो हर व्यक्ति अमीर बन सकता है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘ सिर्फ भाषणों से भारत विश्वगुरु नहीं बनेगा। जब तक देश के सभी लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध नहीं होगी, भारत विश्वगुरु नहीं बन पाएगा।'' उन्होंने कहा कि देश के हर हिस्से में एक लाख मोहल्ला क्लीनिक खोलने के लिए 10,000 करोड़ रुपये की जरूरत होगी और देश के सभी लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए दो लाख करोड़ रुपये के खर्च की आवश्यकता होगी। केजरीवाल ने दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी हालिया कानून के बारे में कहा कि दिल्ली के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार छीन लिये गये हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं दिल्ली के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम आपके छीने गए अधिकार वापस दिलाएंगे। हम उच्चतम न्यायालय में लड़ाई लड़ रहे हैं। अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का काम जारी रहेगा। गति धीमी हो सकती है, लेकिन काम जारी रहेगा।''
उन्होंने सद्भाव से रहने की जरूरत दोहराते हुए कहा, ‘‘अगर हम आपस में लड़ेंगे तो भारत प्रगति नहीं कर सकेगा। अगर हम मिलकर काम करें तो कोई भी ताकत भारत को दुनिया का शीर्ष देश बनने से नहीं रोक सकती।'' उन्होंने सोशल मीडिया पर इन दिनों झगड़ों एवं नफरत की रिपोर्टों के मद्देनजर देश में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने की जरूरत पर भी जोर दिया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली को एक साफ सुथरा शहर बनाने की योजना बनाई है।
‘महादेव ऐप' मामले में गिरफ्तार असीम दास के पिता का शव कुएं से बरामद
दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक साल में दूसरी बार सालाना शुल्क बढ़ाकर...
मायावती ने मोदी सरकार की गरीबों के लिए मुफ्त अनाज योजना पर किया तंज
गलती या घोटाला: यूको बैंक के ग्राहकों के खाते में अचानक आए 820 करोड़...
एनसीआरबी आकड़े : अपहरण के मामलों में भाजपा शासित यूपी रहा शीर्ष पर
बिहार : मानहानि के मामले में राजद उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी को एक साल...
अडाणी समूह ने सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण पूरा किया
आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित न करें...
NGT ने प्रयागराज में पानी की कमी पर पर्यावरण मंत्रालय, NTPC को नोटिस...
अहमदाबाद से दुबई जा रहे विमान को कराची एयरपोर्ट पर उतारा गया