नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) पर टिकट बेचने के आरोप से जुड़ा एक स्टिंग वीडियो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘मनोहर कहानियां' हैं।
आप संयोजक ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग पूछ रहे हैं कि इस पार्टी ने दिल्ली नगर निगम और गुजरात में अपने इतने लंबे समय के शासन के दौरान उनके लिए क्या किया है। आप के एक पूर्व कार्यकर्ता द्वारा कथित रूप से बनाये गये वीडियो के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा हर दिन मनोहर कहानियां जारी करती है। वह स्टिंग ऑपरेशन लाती है।
“आप” का इतना ज़्यादा ख़ौफ़? हमारे सामने भी नहीं आना चाहते?tv चैनल वालों को इस तरह धमकाना ठीक नहीं है। https://t.co/sb1j0XyfwS— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 21, 2022
“आप” का इतना ज़्यादा ख़ौफ़? हमारे सामने भी नहीं आना चाहते?tv चैनल वालों को इस तरह धमकाना ठीक नहीं है। https://t.co/sb1j0XyfwS
दिल्ली की जनता पूछ रही है कि उन्होंने 15 साल में नगर निगम में क्या किया और उनके पास जवाब नहीं है। गुजरात की जनता पूछा रही है कि उन्होंने 27 साल में क्या किया और उनके पास जवाब नहीं है।'' आप नेता अपनी पार्टी के लिए गुजरात चुनाव में प्रचार करने यहां आये हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘वे (भाजपा) हर रोज फर्जी स्टिंग लाते हैं। लोग इस तरह की गंदी राजनीति पसंद नहीं करते। लोग उन्हें प्रभावित करने वाले विषयों पर चर्चा चाहते हैं। वे दूध, गैस की बढ़ती कीमतों के कारण घर नहीं चला पा रहे, लेकिन उन्हें (भाजपा) को इससे कोई लेनादेना नहीं है।''
केजरीवाल ने कहा, ‘‘मेरी भाजपा के लिए एक सलाह है। उसे तू-तू, मैं-मैं की राजनीति करने के बजाय जनता के भले के बारे में सोचना चाहिए।'' जेल में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन के मसाज कराने संबंधी वीडियो के बारे में पूछने पर केजरीवाल ने कहा कि जैन को उसी तरह वीआईपी सुविधाएं मिल रही हैं, जिस तरह ‘‘अमित शाह को गुजरात में जेल में रहने के दौरान मिलीं।'' केजरीवाल ने जैन का बचाव करते हुए कहा, ‘‘वह डॉक्टरों की सलाह पर फिजियोथैरेपी करा रहे हैं।''
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
अडाणी प्रकरण के बीच बजट 2023 को लेकर BJP ने बनाई देशव्यापी रणनीति
गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज के FPO को मिला पूर्ण अभिदान
AAP ने कर्नाटक विस चुनाव के लिए एजेंडा तय किया, सभी सीटों पर लड़ेगी...
मोरबी पुल कांड : ओरेवा समूह के प्रबंध निदेशक पटेल ने कोर्ट के समक्ष...
उपराज्यपाल ने सरकारी शिक्षकों को फिनलैंड भेजने के प्रस्ताव पर ‘मंजूरी...
गुजरात : अदालत ने 2013 के दुष्कर्म मामले में आसाराम को उम्रकैद की सजा...
आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की 'गुमराह' की रिलीज डेट आई सामने,...
आर्थिक समीक्षा 2023 संसद में पेश, पढ़ें मुख्य बातें
आर्थिक समीक्षा 2023- 24ः जिंस कीमतें अधिक होने से बढ़ सकता है चालू...
Noise ने लॉन्च किया कॉलिंग वाली Rugged smart watch, धूम मचा देंगें...