नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल को तलब किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को जांच दल के सवालों का जवाब देने के लिए पूर्वाह्न 11 बजे एजेंसी मुख्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने इसे एक साजिश बताया और पुष्टि की कि केजरीवाल रविवार को एजेंसी के सामने पेश होंगे। एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि ऐसे आरोप हैं कि कुछ शराब कारोबारियों और दक्षिण लॉबी के पक्ष में नीति में फेरबदल कर जुटाए गए पैसे को ‘आप' द्वारा चुनावी उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाने का संदेह है।
#WATCH | "I will definitely go," says Delhi CM Arvind Kejriwal on summon by Goa's Pernem police asking him to appear for questioning on 27 April over a case of alleged defacement of public property https://t.co/eNpNhaAYFV pic.twitter.com/rS78suXRb4 — ANI (@ANI) April 14, 2023
#WATCH | "I will definitely go," says Delhi CM Arvind Kejriwal on summon by Goa's Pernem police asking him to appear for questioning on 27 April over a case of alleged defacement of public property https://t.co/eNpNhaAYFV pic.twitter.com/rS78suXRb4
केंद्रीय जांच एजेंसी इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस तरह का आरोप है कि दिल्ली सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति में शराब कारोबारियों को लाइसेंस देने के लिए कुछ डीलरों को फायदा पहुंचाया गया, जिन्होंने कथित तौर पर इसके लिए रिश्वत दी थी। हालांकि, आम आदमी पार्टी (आप) ने इस आरोप को खारिज किया था। यह नीति बाद में वापस ले ली गई थी। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने 17 अगस्त, 2022 को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कहा था, ‘‘यह आरोप लगाया गया है कि आबकारी नीति में संशोधन, लाइसेंसधारियों को अनुचित लाभ देना, लाइसेंस शुल्क में छूट/कमी, अनुमोदन के बिना एल-1 लाइसेंस का विस्तार आदि सहित अनियमितताएं की गईं।''
CBI द्वारा CM @ArvindKejriwal जी को समन किये जाने के मामले में AAP MP @SanjayAzadSln जी की Press Conference: Watch 👇🏼https://t.co/18oteWd5Mr — AAP (@AamAadmiParty) April 14, 2023
CBI द्वारा CM @ArvindKejriwal जी को समन किये जाने के मामले में AAP MP @SanjayAzadSln जी की Press Conference: Watch 👇🏼https://t.co/18oteWd5Mr
सूत्रों ने कहा है कि कई कारकों पर विचार करने के बाद मामले में आरोपपत्र दाखिल करते समय केजरीवाल की अंतिम भूमिका, गवाह या आरोपी के रूप में तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल मुख्यमंत्री से गवाह के तौर पर सवालों के जवाब देने की उम्मीद की जाती है। सीबीआई ने अपने मुख्यालय के आसपास एक विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था की है और इसलिए रविवार को पूछताछ का दिन रखा गया क्योंकि इस दिन आसपास के कार्यालय बंद रहते हैं। सिसोदिया को एजेंसी मुख्यालय में बुलाए जाने पर भी एजेंसी ने यही रणनीति अपनाई थी, जहां हिरासत में लिए जाने से पहले उनसे आठ घंटे तक पूछताछ की गई थी।
जिस दिन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भ्रष्टाचार मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal ने Expose किया है, उस दिन से ये तय था कि अगले Target Arvind Kejriwal होंगे AAP का जन्म ही भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से हुआ है—आखिरी कार्यकर्ता की आखिरी सांस तक बिना डरे लड़ेंगे, जीतेंगे —@AtishiAAP pic.twitter.com/qBAAJmu8Ce — AAP (@AamAadmiParty) April 14, 2023
जिस दिन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भ्रष्टाचार मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal ने Expose किया है, उस दिन से ये तय था कि अगले Target Arvind Kejriwal होंगे AAP का जन्म ही भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से हुआ है—आखिरी कार्यकर्ता की आखिरी सांस तक बिना डरे लड़ेंगे, जीतेंगे —@AtishiAAP pic.twitter.com/qBAAJmu8Ce
सीबीआई ने पिछले साल 25 नवंबर को सात आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था, लेकिन उसने मुख्य आरोपी सिसोदिया के खिलाफ जांच खुली रखी थी। इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सीबीआई ने अडाणी मुद्दे पर बोलने के कारण दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को तलब किया है और जोर दिया कि ऐसे नोटिस से भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई नहीं रूकेगी।
CM Arvind Kejriwal ने दिल्ली विधानसभा में PM Modi का भ्रष्टाचार किया उजागर, तो CBI ने भेजा नोटिस! pic.twitter.com/XvwfvFVzTz — AAP (@AamAadmiParty) April 14, 2023
CM Arvind Kejriwal ने दिल्ली विधानसभा में PM Modi का भ्रष्टाचार किया उजागर, तो CBI ने भेजा नोटिस! pic.twitter.com/XvwfvFVzTz
‘आप' के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सीबीआई का समन मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश है। सिंह ने कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में अडाणी मुद्दे के बारे में बात की थी। उसी दिन, मैंने उससे कहा था कि अगली बारी आपकी होगी। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सिर से पांव तक भ्रष्ट है और ऐसे नोटिस से भ्रष्टाचार के खिलाफ केजरीवाल की लड़ाई नहीं रुकेगी।''
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
‘महादेव ऐप' मामले में गिरफ्तार असीम दास के पिता का शव कुएं से बरामद
दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक साल में दूसरी बार सालाना शुल्क बढ़ाकर...
मायावती ने मोदी सरकार की गरीबों के लिए मुफ्त अनाज योजना पर किया तंज
गलती या घोटाला: यूको बैंक के ग्राहकों के खाते में अचानक आए 820 करोड़...
एनसीआरबी आकड़े : अपहरण के मामलों में भाजपा शासित यूपी रहा शीर्ष पर
बिहार : मानहानि के मामले में राजद उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी को एक साल...
अडाणी समूह ने सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण पूरा किया
आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित न करें...
NGT ने प्रयागराज में पानी की कमी पर पर्यावरण मंत्रालय, NTPC को नोटिस...
अहमदाबाद से दुबई जा रहे विमान को कराची एयरपोर्ट पर उतारा गया