Saturday, Dec 09, 2023
-->
kerala police write fir against college students hoisted pakistani flag

केरल: कॉलेज में पाकिस्तानी झंडा फहराने पर 30 से ज्यादा छात्रों के खिलाफ दर्ज हुआ केस

  • Updated on 8/31/2019

नई दिल्ली/टीमडिजिटल।आर्टिकल 370 के हटने के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में खटास आ गई है। जिसके बाद से ही पूरे देश को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ऐसे में केरल के कोझिकोड जिले के कॉलेज में कुछ छात्रों ने माहौल को खराब करने की कोशिश की। उन सभी छात्रों ने अपने पेराम्बरा सिल्वर कॉलेज में बीते गुरुवार को पाकिस्तानी झंडा फहराया था। जिसके बाद केरल पुलिस ने सख्त कदम उठाते  30 से अधिक छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

छात्र संघ चुनाव के प्रचार हुई ये घटना

पेराम्बरा सिल्वर कॉलेज में इन दिनों छात्र संघ के चुनाव का शोर गूंज रहा है। ऐसे में गुरुवार को छात्र संघ चुनाव के प्रचार के दौरान कुछ छात्रों ने पाकिस्तानी झंडे फहराए। जिसके बाद इन छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कॉलेज में हुई इस तरह की हरकत के बाद 30 से ज्यादा छात्रों पर धारा 143, 147, 153 के तहत केस दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि कि अभी तक किसी भी छात्र के चेहरे की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उन सभी की पहचान के लिए काफी कोशिश कर रही है पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

 

 

 

 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.