Saturday, Dec 02, 2023
-->
kiran-kher-s-slippery-foot-came-to-vote-in-chandigarh

Video: चंडीगढ़ में वोट डालने पहुंचीं किरण खेर का फिसला पैर, गिरीं!

  • Updated on 5/19/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। लोकसभा चुनाव 2019 (LOKSABHA ELECTIONS 2019) में आज आखिरी चरण का मतदान जारी है। इसी दौरान चंडीगढ़ से भाजपा की प्रत्याशी किरण खेर (KIRAN KHER) जब पोलिंग बूध पर मतदान करने जा रही थीं उसी समय उनके साथ एक हादसा हो गया। चलते-चलते अचनाक उनका पैर फिसल गया और वह बुरी तरीके से बीच सड़क पर गिर पड़ीं।

Live: शाम 3 बजे तक 50% मतदान, प. बंगाल-झारखंड में बंपर वोटिंग

उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हाथ देकर उठाया। जिस समय ये हादसा हुआ उस दौरान वहां तमाम मीडियाकर्मी मौजूद थे। इसलिए यह वाकया कैमरे में कैद हो गया। किरण खेर इसके बाद खुद चलकर मतदान केंद्र तक पहुंचीं और मतदान किया।

कैप्टन अमरिंदर ने सिद्धू पर लगाया आरोप, कहा- मुझे हटाकर सीएम बनना चाहते हैं

इस हादसे में उनको किसी भी प्रकार की चोट लगने की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि उनका पैर सड़क पर मौजूद एक गढ्ढे में पड़ गया था और वह गिर पड़ीं। इस दौरान उनके साथ अनुपम खेर भी मौजूद थे।

मालूम को कि किरण खेर चंडीगढ़ से भाजपा की सांसद हैं। भाजपा ने दोबारा उनपर भरोसा जताया है। उनके सामने कांग्रेस की टिकट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल मैदान में हैं। पवन बंसल भी अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वसत दिख रहे हैं। वहीं खेर भी कह रही हैं कि वह भारी वोटों से जीतेंगी। किरण ने दावा किया है कि उन्होंने पांच सालों में चंडीगढ़ में कई सारे काम किये हैं। 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.