नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। क्रिसमस (christmas) का पर्व भगवान ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। यह हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। ये एक ऐसा पर्व है जो लगभग पूरी दुनिया में मनाया जाता है।
इस पर्व के दिन सभी स्कूल दफ्तरों की छुट्टी रहती है, इस दौरान सभी लोग मिलकर इस पर्व का आनंद लेते हैं, जैसे एक दूसरे को उपहार देना, चर्च समारोह में शामिल होना। तरह-तरह की सजावट करना। इस सजावट मे क्रिसमस का पेड़, रंग बिरंगी रोशनियां, बंडा, जन्म के झांकी और हॉली आदि शामिल होते हैं।
क्रिसमस का पर्व मुख्य रूप से ईसाई लोग मनाते हैं, लेकिन आज के समय में इसे गैर ईसाई लोग भी खूब धूम-धाम से मनाते हैं। क्रिसमिस के इस पर्व को बड़े दिन के रूप में भी मनाया जाता है। क्रिसमिस की बात की जाए और गिफ्ट का जिक्र न हो तो ये बात कुछ अधूरी सी लगती है। इस पर्व को लेकर प्रचीन काल से एक कहानी बहुत चर्चित है।
ये कहानी है सेंट निकोलस नाम के एक व्यक्ति की जो बहुत अमीर था। उसे गरीबों की मदद करना बहुत पसंद था। वह कभी भी सामने से किसी को गिफ्ट नहीं देता बल्कि चुपके-चुपके बच्चों को उपहार देता है। निकोलस सीक्रेट गिफ्ट देकर सभी को खुश रखता है। एक रोज निकोलस (Saint Nicholas) को पता चला कि एक गरीब आदमी की तीन बेटियां है, जिनकी शादी के लिए उसके पास धन नहीं है।
ये बात जब निकोलस को पता चली तो वे इस व्यक्ति की सहायता करने पहुंच गए। एक रात वो इस आदमी की घर की छत में लगी चिमनी के पास पहुंचे और वहां से सोने से भरा बैग उसमें रख दिया। उस दौरान इस गरीब शख्स ने अपना मोजा सुखाने के लिए चिमनी में लगा रखा था। इस मोजे के साथ अचानक सोने से भरा बैग उसके घर में जा गिरा।
ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ। अचानक उस गरीब आदमी ने निकोलस (Nicholas) को देख लिया। निकोलस ने यह बात किसी को ना बताने के लिए कहा। लेकिन जल्द ही उस व्यक्ति ने ये जानकारी सभी लोगों को दे दी। उस दिन से जब भी किसी को कोई सीक्रेट गिफ्ट (Secret Gifts) मिलता है सभी को लगता कि यह निकोलस ने दिया है। क्रिसमस के दिन बच्चों में बहुत खूशी होती है। इस खूशी के पीछे की एक वजह ये भी है कि उन्हें खूब तोहफे मिलते हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
भारतीय पहलवानों के साथ हुआ बर्ताव बहुत परेशान करने वाला:...
भाजपा सांसद बृजभूषण बोले- अगर मेरे ऊपर लगा एक भी आरोप साबित हुआ तो...
प्रदर्शनकारी पहलवानों के आरोपों की जांच पूरी होने के बाद उचित...
अडाणी ग्रुप 3 कंपनियों के शेयर बेचकर जुटाएगा 3.5 अरब डॉलर
मोदी सरकार के नौ साल में मुसीबतों से घिरे लोग : शिवसेना (उद्धव)
प्रदर्शनकारी पहलवानों के समर्थन में सड़कों पर उतरीं ममता बनर्जी
भाजपा ने बलात्कारियों को बचाने के लिए धर्म के दुरुपयोग की कला में...
DU कुलपति की नियुक्ति को चुनौती देने वाली जनहित याचिका कोर्ट ने की...
कोल इंडिया में तीन प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी मोदी सरकार
कोर्ट ने व्हाट्सऐप के जरिए समन भेजने के लिए दिल्ली पुलिस को लिया आड़े...