Monday, May 29, 2023
-->
kuldeep bishnoi son bhavya will bjp candidate from adampur in haryana

हरियाणा की आदमपुर सीट से कुलदीप बिश्नोई के बेटे होंगे भाजपा उम्मीदवार

  • Updated on 10/8/2022

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पार्टी नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित किया। आदमपुर उपचुनाव कुलदीप बिश्नोई के कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने और विधानसभा से इस्तीफा देने की वजह से हो रहा है। आदमपुर को बिश्नोई परिवार का गढ़ माना जाता है। खास बात यह है कि इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनाव मैदान में है। 

राहुल गांधी बोले- कांग्रेस अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवार कद्दावर

  •  

AAP के उम्मीदवार होंगे सत्येंद्र सिंह
हरियाणा में आदमपुर उपचुनाव में सत्येंद्र सिंह आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार होंगे। इसका ऐलान प्रदेश के पार्टी प्रभारी सुशील गुप्ता और अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को किया था। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि आदमपुर की जनता इस बार परिवारवाद को खत्म कर देगी। अबकी बार इस चुनाव में पारम्परिक परिवारों की राजनीति को आम आदमी चुनौती देगी और जीतेगी। 

उप-राज्यपाल सक्सेना पर केजरीवाल का तंज, बोले- 'एक और लव लेटर आया'

इसके साथ ही पार्टी ने आदमपुर उपचुनाव की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं से मीटिंग की और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक की जिम्मेदारियां ली। उधर, सत्येंद्र सिंह ने आदमपुर की टिकट मिलते ही कुलदीप बिश्नोई को भी चुनौती दे डाली ही। भाजपा के पूर्व नेता रहे सत्येंद्र सिंह ने कहा कि इस बार जनता आम बिजली, पानी और रोजगार के मुद्दों पर बिश्नोई को आईना दिखाएगी। 

RBI ने ऋण सूचना कंपनियों से आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने को कहा 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.