नई दिल्ली/टीम डिजिटल। चित्रकला, मूर्तिशिल्प, ग्राफिक, फोटोग्रॉफी, ड्राइंग समेत कई विधाओं में ललित कला अकादमी ने 62वें राष्ट्रीय पुरस्कारों की बुधवार को घोषणा कर दी। 62वीं चित्रकला प्रदर्शनी में इन कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा। ललित कला अकादमी के निर्णायक मंडल ने आनंद नारायण दाबली, भोला कुमार, देवेश उपाध्याय, दिग्विजय खटुआ, घनश्याम काहर, जगन मोहन पेनुगन्ती, जिंतु मोहन कलिता, कुसुम पांडेय, लक्ष्मी प्रिया सिंह, प्रीतम मैती, ऋषि राज तोमर, एस ए विमलनाथन, शिवानंद शागोती और सुनील कुमार कुशवाहा को पुरस्कार के लिए चुना है।
ईडब्ल्यूएस-डीजी कैटेगरी में आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, पहला ड्रॉ 19 अप्रैल को
चुने गए 20 विजेताओं को 9 अप्रैल को उप राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित इन 20 विजेताओं को विज्ञान भवन में उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू द्वारा 9 अप्रैल को पुरस्कृत किया जाएगा। विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप 2 लाख रुपए, एक ताम्रफलक और एक शॉल दिया जाएगा। इस अवसर पर पर्यटन, संस्कृति और उत्तर पूर्व क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी व संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहेंगे।
NSD: जून में आयोजित होगा भारत रंग महोत्सव, इस वर्ष विदेशी नाटकों को जगह नहीं
62वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन भी 9 अप्रैल को होगा 9 अप्रैल को ही 62वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन ललित कला दीर्घाओं में किया जाएगा। पुरस्कारों की घोषणा पर अकादमी की अध्यक्ष उमा नंदूरी ने कहा कि कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए अकादमी ने इस बार पुरस्कारों की संख्या 15 से बढ़ाकर 20 कर दी है। हमें पूरे देश से 2351 कलाकारों की 5450 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं। इनमें से निर्णायक मंडल ने 20 कृतियों का चयन किया है।
हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट का असर : अडानी ग्रुप ने FPO किया कैंसिल,...
आम चुनाव से पहले बजट 2023 में आयकर मोर्चे पर राहत; बुजुर्गों, महिलाओं...
अमीरों पर कर लगाएं, बुनियादी ढांचे में निवेश करें, नौकरियां पैदा...
बजट 2023 पर विपक्षी दल बोले- केंद्र राज्यों से पैसा ले रहा पर कुछ दे...
बजट 2023: EVM खरीद के लिए करीब 1900 करोड़ रुपये आवंटित
बजट 2023 : सरकार ने खिलौनों पर आयात शुल्क बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया
शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को दी मात, सीरीज पर भी...
रक्षा बजट में 13 प्रतिशत की वृद्धि, कुल 5.94 लाख करोड़ रुपये का आवंटन...
भारत को ‘विश्व गुरु' बनाने की राह पर बढ़ाएगा बजट 2023 : उद्योग जगत
मोदी सरकार के बजट 2023-24 में विनिवेश आय का अलग से जिक्र नहीं