नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव इस सप्ताह मुंबई में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया' की तीसरी बैठक के लिए मंगलवार को मुंबई पहुंचे। ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (इंडिया)' की बैठक 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई के एक लक्जरी होटल में होगी।
गरीबों के मसीहा, महान जननेता आदरणीय श्री @laluprasadrjd जी एवं सर्वप्रिय नेता व बिहार के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री @yadavtejashwi जी का मुंबई हवाई अड्डे पर हुआ भव्य स्वागत: pic.twitter.com/0IPIWgDG3i — Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) August 29, 2023
गरीबों के मसीहा, महान जननेता आदरणीय श्री @laluprasadrjd जी एवं सर्वप्रिय नेता व बिहार के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री @yadavtejashwi जी का मुंबई हवाई अड्डे पर हुआ भव्य स्वागत: pic.twitter.com/0IPIWgDG3i
गठबंधन के ‘लोगो' का अनावरण बृहस्पतिवार को होने की उम्मीद है। कांग्रेस नेताओं संजय निरूपम और नसीम खान ने मुंबई हवाई अड्डे पर लालू और तेजस्वी का स्वागत किया। इससे पहले, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे और कांग्रेस के जीशान सिद्दीकी ने आगामी बैठक की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सांताक्रूज स्थित ग्रैंड हयात होटल का दौरा किया।
समन्वय समिति का गठन, संयोजकों की नियुक्ति और अगले लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर बातचीत, ‘इंडिया' गठबंधन की बैठक के एजेंडे में हैं। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजित पवार गुट वाला गठबंधन लोकसभा चुनावों पर चर्चा के लिए 31 अगस्त और एक सितंबर को दक्षिण मुंबई के वर्ली में बैठक करेगा।
डंके की चोट पे त्रस्त जनता के वोट से भाजपा को हराएँगे संघी ज़हर मिटाएँगे!#INDIA #इंडिया @laluprasadrjd pic.twitter.com/wYYZ1ZaX16 — Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) August 29, 2023
डंके की चोट पे त्रस्त जनता के वोट से भाजपा को हराएँगे संघी ज़हर मिटाएँगे!#INDIA #इंडिया @laluprasadrjd pic.twitter.com/wYYZ1ZaX16
राकांपा (अजित पवार गुट) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा, ‘‘हम कई दिनों से इस बैठक की योजना बना रहे हैं। तीनों दलों के वरिष्ठ नेता मुंबई में बैठक करेंगे।''
‘महादेव ऐप' मामले में गिरफ्तार असीम दास के पिता का शव कुएं से बरामद
दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक साल में दूसरी बार सालाना शुल्क बढ़ाकर...
मायावती ने मोदी सरकार की गरीबों के लिए मुफ्त अनाज योजना पर किया तंज
गलती या घोटाला: यूको बैंक के ग्राहकों के खाते में अचानक आए 820 करोड़...
एनसीआरबी आकड़े : अपहरण के मामलों में भाजपा शासित यूपी रहा शीर्ष पर
बिहार : मानहानि के मामले में राजद उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी को एक साल...
अडाणी समूह ने सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण पूरा किया
आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित न करें...
NGT ने प्रयागराज में पानी की कमी पर पर्यावरण मंत्रालय, NTPC को नोटिस...
अहमदाबाद से दुबई जा रहे विमान को कराची एयरपोर्ट पर उतारा गया