नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘‘भ्रष्ट सामाजिक और राजनीतिक संस्कृति'' को बढ़ावा दे रहे हैं जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों के व्यवहार से प्रकट होता है। लालू ने साथ ही आरोप लगाया कि यह इनका ‘अमृतकाल' नहीं बल्कि ‘विषकाल' है।
भाजपा सड़कछाप और आतंकवादियों को टिकट देकर सदन में ही नहीं लाई है, बल्कि संघ-भाजपा की वास्तविक सड़कछाप भाषा, धर्मांध आचरण और साम्प्रदायिक सोच को भी सदन में ले आई है! नए सदन में अब यही भाजपाई रीत चलेगी, यह सत्तारूढ़ दल और उनके लंपट सांसदों ने स्पष्ट कर दिया है! pic.twitter.com/ROd6sXFNV8 — Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) September 22, 2023
भाजपा सड़कछाप और आतंकवादियों को टिकट देकर सदन में ही नहीं लाई है, बल्कि संघ-भाजपा की वास्तविक सड़कछाप भाषा, धर्मांध आचरण और साम्प्रदायिक सोच को भी सदन में ले आई है! नए सदन में अब यही भाजपाई रीत चलेगी, यह सत्तारूढ़ दल और उनके लंपट सांसदों ने स्पष्ट कर दिया है! pic.twitter.com/ROd6sXFNV8
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री ने देश की समृद्ध संसदीय परंपराओं के विरुद्ध ऐसी विकृत सामाजिक राजनीतिक संस्कृति को जन्म दिया है जिसमें इनकी एक सांसद राष्ट्रपिता (महात्मा) गांधी जी के हत्यारे आतंकवादी का महिमा मंडन करती है।''
उनका इशारा स्पष्ट तौर पर भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर की ओर था जिन्होंने नाथूराम गोड्से को एक ‘‘देशभक्त'' कहा था और बाद में भारी आलोचना के कारण उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया था। प्रसाद ने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री के इशारे पर एक भाजपा सांसद संसद के अंदर विपक्ष के एक सांसद के लिए जिस अमर्यादित, असंसदीय और तुच्छ भाषा का प्रयोग कर रहे हैं वह घोर आपत्तिजनक, निंदनीय एवं लोकतंत्र व समाज के लिए चिंताजनक है। यह इनका अमृतकाल नहीं बल्कि विषकाल है।''
"नरेंद्र मोदी की मर्जी से तो BJP में एक पत्ता तक नहीं हिलता तो रमेश बिदुड़ी कैसे हिल गए? यह सब मोदी जी की मर्जी से हो रहा है...." -मा० सांसद श्री @manojkjhadu जी (BJP सांसद द्वारा संसद में गालीगलहौज करने पर)#Parliament pic.twitter.com/FL2zod70Bz — Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) September 22, 2023
"नरेंद्र मोदी की मर्जी से तो BJP में एक पत्ता तक नहीं हिलता तो रमेश बिदुड़ी कैसे हिल गए? यह सब मोदी जी की मर्जी से हो रहा है...." -मा० सांसद श्री @manojkjhadu जी (BJP सांसद द्वारा संसद में गालीगलहौज करने पर)#Parliament pic.twitter.com/FL2zod70Bz
प्रसाद इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन के अहम सदस्य हैं। वरिष्ठ नेता ने इस बार भी किसी नेता का नाम नहीं लिया लेकिन निश्चित रूप से यह भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के संसद में दिए गए संबोधन की ओर इशारा था, जिनकी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद दानिश अली के खिलाफ की गई अमर्यादित धार्मिक टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया था।
एक सांसद को बीजेपी का एक गुंडा भरी संसद में भड़वा, मुल्ला आतंकवादी, कटुआ, उग्रवादी कह देता है और देश का प्रधानसेवक और उसकी पार्टी अब तक खामोश बैठे हैं। ये वो पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास जैसे खोखले जुमले देती है। ये हाल हो गया है देश की ससंद का.... दरअसल यही असली चेहरा है… pic.twitter.com/iy8UvLieti — Akash Anand (@AnandAkash_BSP) September 22, 2023
एक सांसद को बीजेपी का एक गुंडा भरी संसद में भड़वा, मुल्ला आतंकवादी, कटुआ, उग्रवादी कह देता है और देश का प्रधानसेवक और उसकी पार्टी अब तक खामोश बैठे हैं। ये वो पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास जैसे खोखले जुमले देती है। ये हाल हो गया है देश की ससंद का.... दरअसल यही असली चेहरा है… pic.twitter.com/iy8UvLieti
छत्तीसगढ़ विस चुनाव : सबसे अधिक अंतर से जीते बृजमोहन अग्रवाल
माकपा ने सिलक्यारा सुरंग हादसे का मुद्दा संसद में उठाया, कंपनी पर...
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के नायक बनकर उभरे शिवराज...
मायावती बोलीं- चार राज्यों के चुनाव नतीजे लोगों के गले उतर पाना...
Mizoram Election Result: ZPM रुझान में MNF से आगे, उपमुख्यमंत्री की...
PM की अपील- संसद को हार का गुस्सा निकालने का मंच न बनाएं
IND vs AUS T20: भारत की ऑस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत, सीरीज 4- 1 से...
विदेशी कोषों की आवक से घरेलू बाजारों में सोमवार को लगातार पांचवें दिन...
Assembly Election Result: PM मोदी का जनता को संदेश- करते रहेंगे...
कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनावी हार को बताया निराशाजनक, ‘INDIA' के घटक...