नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दुनिया के सभी देशों के राष्ट्राध्यक्ष के निवास स्थल को लेकर हमेशा से कोतुहल बना रहता है। फिर भारत के राष्ट्रपति भवन के निर्माण से लेकर हर बड़ी-छोटी बातों तक का लोगों में उत्सुकता कायम रहती है। ऐसे में अमेरिका के व्हाइट हाउस को लेकर भी चर्चा हमेशा से रहती है।
राजनीति में महिलाओं की No Entry! सुपरपावर समेत अनेक देशों में आखिर महिलाएं क्यों रही पीछे?
अमेरिका के व्हाइट हाउस जहां दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति रहते है। सुपरपॉवर अमेरिका के राष्ट्रपति के आवास स्थल के तौर पर पहचाने जाने वाले व्हाइट हाउस की सुरक्षा तो हमेशा चाक-चौबंद ही रहती है। हालांकि पहले इस आवास का नाम प्रेसीडेंट्स पैलेस था। लेकिन बाद में इसका नाम व्हाइट हाउस रखा गया। इसके पीछे की कहानी भी कम रोचक नहीं है।
आखिर जोधपुर के राजा आजादी के बाद पाकिस्तान में रियासत को क्यों मिलाना चाहते थे? जानें वजह
दरअसल व्हाइट हाउस नाम रखने का श्रेय अमेरिका के 26 वें राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को जाता है। जिन्होंने 1901 में इस खूबसूरत आवास का नाम व्हाइट हाउस रख दिया। वैसे इसके पीछे थोड़ा अतीत में झांके तो स्पष्ट हो जाएगा कि 1814 में जब ब्रिटिश आर्मी ने वाशिंगटन में कई जगहों पर आग लगा दी तो इसके चपेट से तबके प्रेसीडेंट्स पैलेस भी नहीं बच सका। उस आग की लपटों से इस आवास के कुछ हिस्सें भी चपेट में आ गया। जिस कारण उसकी खूबसुरती को फिर से बहाल करने के लिये ही इसे सफेद रंग से पोताई की गई।
Pakistan की इस शादी में दूल्हे को एके 47 राइफल मिली गिफ्ट, देखकर दूल्हा चौंका...
उसके बाद ही इसका नाम व्हाइट हाउस हो गया। बता दें कि यह व्हाइट हाउस का निर्माण साल 1792 से 1800 के बीच किया गया था। छह मंजिला इस इमारत में 35 बाथरूम, 412 दरवाजे, 147 खिड़कियां, 28 अंगीठी, 8 सीढ़ियां और तीन लिफ्ट भी हैं। इसके अलावा दो बेसमेंट, दो पब्लिक फ्लोर और बाकी के फ्लोर को अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए सुरक्षित रखा गया है। इसका शिल्पकार आयरलैंड के जेम्स होबन थे,जिन्होंने व्हाइट हाउस का डिजाइन तैयार किया था।
जरा हटके से जुड़ी 10 बड़ी खबरें यहां पढ़े:
समाधान के लिए संस्थागत सहयोग जरूरी है: प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़
‘राहगीरी' के लिए कनॉट प्लेस की सड़क बंद करने से व्यापारियों में रोष,...
राहुल गांधी ने पूछा - जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं प्रधानमंत्री...
नर्मदा नदी में बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए गुजरात सरकार का राहत...
देश में एक चुनाव कराने के विषय पर हाई लेवल कमेटी की पहली बैठक
दानिश अली के अशोभनीय आचरण की भी जांच की जाए : भाजपा सांसद निशिकांत...
हिमंत की पत्नी ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के खिलाफ किया मानहानि का...
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ED के समन को झारखंड हाई कोर्ट में दी...
PM मोदी ने वाराणसी में किया अंतररष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास
पुलिस की लचर जांच से निराश सुप्रीम कोर्ट ने की जांच संहिता की हिमायत