Friday, Sep 29, 2023
-->
left main-emphasis-is-on-fighting-bjp-firmly-brinda-karat-rkdsnt

वामदल का मुख्य जोर भाजपा का डटकर मुकाबला करने पर है : वृंदा करात 

  • Updated on 4/8/2022

 

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य जोर भाजपा एवं आरएसएस का डटकर मुकाबला करने पर है तथा जो भी संघ परिवार का विरोध करना चाहता है, उनकी पार्टी उसका सहयोग करेगी।   

महंगाई ने RBI गवर्नर शक्तिकांत दास के कान खड़े किए, बैकफुट पर आर्थिक वृद्धि

  वृंदा करात ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कोई भी राजनीतिक दल या गैर सरकारी संगठन या बुद्धिजीवी या विद्यार्थी भाजपा के खिलाफ इस लड़ाई में उनसे (उनकी पार्टी)जुड़ सकता है।  उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा मुख्य जोर भाजपा एवं आरएसएस का डटकर मुकाबला करने पर है। न केवल माकपा का बल्कि भारत के हर देशभक्त का प्रमुख काम इस जहरीली ताकत को अलग-थलग करना एवं उसे हराना है जो हमारे देश के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करना चाहती है।’’   

एमनेस्टी इंडिया के अध्यक्ष आकार पटेल को अमेरिका जाने से फिर रोका गया

  उन्होंने कहा कि पार्टी उन सभी ताकतों को सहयोग करना चाहती है जो ‘‘भारत के प्रति इस गंभीर खतरे से लडऩा चाहती हैं। ’’ वृंदा करात ने कहा, ‘‘उसके लिए हमने एक कार्यक्रम दिया है एवं जो भी इन मुद्दों पर हमारे साथ आने को इच्छुक हैं , चाहे वे किसी राजनीतिक दल से जुड़े हो या किसी गैर सरकारी संगठन से, या बुद्धिजीवी हैं, या किसी सामाजिक आंदोलन से जुड़े लोग या विद्यार्थी, वे हमसे जुड़ सकते हैं।’’ 

RSS और मोदी विरोधी पार्टियों को साथ आना चाहिए, इस पर चर्चा जारी: राहुल गांधी

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.