देहरादून/ खुर्रम शम्सी। गढ़वाल रेंज के जिलों के टॉप -10 बदमाशों की सूची तैयार कर ली गई है। रेंज के जनपद से टॉप-10 सूची को तैयार करके रेंज कार्यालय आईजी अभिनव कुमार को भेजी गई है। आईजी अभिनव कुमार ने चार्ज संभालते ही सभी जनपदों कप्तानों को बदमाशों की सूची तैयार करने निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिये थे।
जिलेवार बदमाशों की सूची हरिद्वार- विनित शर्मा ऊर्फ चीनू, प्रवीण बाल्मिकी, शगुन शर्मा, सुनील राठी, नरेन्द्र बाल्मिकि, संजीव ऊर्फ जीवा, विक्की ठाकुर ऊर्फ विवेक, निक्की ठाकुर ऊर्फ निखिल, साबिर व राजू। देहरादून- अमित मलिक ऊर्फ भूरा, संतोष रावत ऊर्फ माहते, जितेन्द्र रावत ऊर्फ जित्ती, जीशान, योगेश सहानी, मेहरबान ऊर्फ माठू, जावेद ऊर्फ अण्डा, अनिल सैनी, बुरहान, जावेद ऊर्फ रब्बानी।
इसके अलावा, पौड़ी- रासीद ऊर्फ बुढ़ा, हिमांश थापा, हर्षवर्धन ऊर्फ हैप्पी, अजय वर्मा, तेजपाल सिंह, देवेन्द्र ऊर्फ पप्पू, रेहान, अतुल, दिव्यम, धीरेन्द्र सिंह रावत ऊर्फ धीरू। उत्तरकाशी- मुमताज अंसारी, सुरेन्द्र सिंह असवाल, रहीम खान, शम्भी सिंह, अरविन्द्र भट्ट, विनय असवाल, अर्जुन असवाल, विनोद शर्मा, अमित राज परमार, सोबित नेगी। चमोली- पदम बहादुर, अनिल अजय और सोनू के नाम शामिल किये गये है।
यूपी के बदमाशों का उत्तराखंड में दखल टॉप-10 बदमाशों में कई बदमाश ऐसे है जिनका ताल्लुक उत्तरप्रदेश से रहा है। कई बार उत्तरप्रदेश व अन्य जिलों में अपराध करने के बाद उत्तराखंड के शरणस्थली भी बनाया। अक्सर पंजाब, हरियाणा और यूपी के बदमाशों की गिरफ्तारी देहरादून सहित उत्तराखंड के अलग अलग जिलों से होती रही है।
देहरादून, हरिद्वार में बड़े बदमाशों के नाम सामने आये है। पौड़ी के भी जिन बदमाशों के नाम सामने आये वह ज्यादातर कोटद्वार के है। उत्तराकाशी पुलिस ने 10, जबकि चमोली पुलिस ने चार बदमाशों के नाम ही सूची में शामिल किये है। रुद्रप्रयाग और टिहरी राज्य के सबसे शांत जिलों में से एक है। आईजी गढ़वाल रेंज अभिनव कुमार ने बताया कि, सभी जिलों में लगभाग सूची तैयार कर ली गई है। बदमाशों पर नकेल कसने और निगरानी बढ़ाने के लिए कहा गया है। जेल में बंद बदमाशों से कौन-कौन मिलने जाता है इस पर भी दृष्टि रखी जाएगी।
साल 2020 में मास्को में सबसे ज्यादा ट्रैफिक तो भारत के 3 शहरें भी...
अर्नब के व्हाट्सऐप चैट को लेकर राहुल गांधी ने भी साधा मोदी सरकार पर...
आखिर कहां फंसा पेंच नीतीश कैबिनेट के विस्तार में, क्या है BJP की ...
किरण बेदी के खिलाफ फिर धरने पर बैठे पुडुचेरी के मुख्यमंत्री...
संसद कैंटीन में भोजन पर दी जाने वाली सब्सिडी खत्म, बढ़ेंगी कीमतें
Bollywood Bulletin: एक क्लिक में पढ़ें, फिल्मी जगत की Top खबरें
यूपी MLC चुनावः 10 सीटों पर BJP तो 2 सीटों पर SP का जीत तय,कांग्रेस...
सुभाष चंद्र बोस के जयंती को लेकर केंद्र का बड़ा फैसला, पराक्रम दिवस...
AAP MLA सोमनाथ भारती ने जेल से रिहा होने के बाद योगी सरकार पर निकाली...
प. बंगाल: CM ममता बनर्जी ने बोला हमला, कहा- नक्सलियों से कहीं ज्यादा...