नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए पूरे देश में पीएम मोदी द्वारा 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई थी जिसे पूरे होने में बस चंद दिन बचे हैं।पीएम मोदी ने जो 21 दिन का लॉकडाउन लगाया था वो तो खुलने वाला है लेकिन फिर भी देश में कोरोना वयारस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।
संक्रमितों की संख्या में हो रही लगातार वृद्धि के बाद कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक राज्य की सुरक्षा को देखते हुए अहम फैसला लिया है जिसमें उन लोगों ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल और 1 मई तक बढ़ा दिया है।आइए जानते हैं कि वो कौन कौन से राज्य हैं जिन्होंने लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया है।
ओडिशा कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए ओडिशा (Odisha) ने देशभर में लगे लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। इसके साथ ही ओडिशा ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
लॉकडाउन से प्रभावित गरीबों की मदद में जुटी सेवा भारती
केंद्र से की यह अपील राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (CM Naveen Patnaik) ने इसकी घोषणा की। सीएम पटनायक ने केंद्र सरकार (Central Govt) से 30 अप्रैल तक ट्रेन और हवाई सेवा शुरू ना करने का अनुरोध किया है। वहीं ओडिशा के सभी शिक्षण संस्थान 17 जून तक बंद रहेंगे।
पंजाब लोगों की सुरक्षा और संक्रमितों की संख्या को देखते हुए पंजाब सरकार ने भी राज्य में लॉकडाउन को 14 अप्रैल से बढ़ाकर 1 मई तक कर दिया है। वहीं मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पंजाब में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।अपने फैसले की जानकारी देते हुए कहा, ‘पंजाब में अब मास्क पहनना अनिवार्य है। जब भी आप किसी आपात स्थिति में या आवश्यक वस्तुओं के लिए घर से बाहर निकलें तो मास्क जरूर पहनें।’
कर्नाटक कर्नाटक में भी कोरोना वायरस ने अपना तांडव मचा रखा है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी शनिवार को लॉकडाउन बढ़ाने के आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये लॉकडाउन अगले 15 दिन और रहेगा लेकिन इस बार कुछ नए निर्देश जारी होंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार के लॉकडाउन में कृषि और आर्थिक गतिविधि पर कुछ छूट दी जाएगी
महाराष्ट्र देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई भी कोरोना वायरस के चपेट में आ गई है। यहां पर संक्रमितों की संख्या में इतनी तेजी से इजाफा हो रहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में लॉकडाउन को बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र ने भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया है।
पृथ्वी की ओर लौटती दुनिया...
तेलंगाना तेलंगाना सरकार ने भी महाराष्ट्र,कर्नाटक, पंजाब की तरह लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला कर लिया है। सरकार ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने इसकी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ,' यह सच है कि लॉकडाउन ने अर्थव्यवस्था को अपंग कर दिया है. फिर भी मेरा विचार है कि लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने की आवश्यकता है, क्योंकि आर्थिक गतिविधि को पुनर्जीवित किया जा सकता है, लेकिन मानव जीवन एक बार खो जाने के बाद पुनर्जीवित नहीं किया जा सकता है।'
उप मुख्यमंत्री ने दिया विवादित बयान, बोले- मुसलमान साफ सफाई से नहीं रहते, फैला रहे कोरोना
पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल की भी कोरोना वायरस से जंग अभी बाकी है।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। 30 अप्रैल तक बंगाल में भी तालाबंदी जारी रहेगी।
यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...
किसानों के हित के लिए पूरी तरह समर्पित है सरकार : राष्ट्रपति कोविंद
मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश करेगी...
दिल्ली में गणतंत्र दिवस व किसानों की टैक्टर रैली के लिए सुरक्षा के...
गणतंत्र दिवस : किसान ट्रैक्टर परेड से पहले पंजाब, हरियाणा में...
किसानों के प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले राज्यपाल कोश्यारी, पवार ने...
किसान ट्रैक्टर परेड: दिल्ली पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक परामर्श, दी...
कृषि मंत्री तोमर बोले- किसानों को सरकार की पेशकश सर्वश्रेष्ठ,...
किसान नेता गणतंत्र दिवस के बाद और तेज करेंगे आंदोलन, बजट के दिन संसद...
बजट से पहले कांग्रेस हमलावर, कहा- PM मोदी की गलत नीतियों से बढ़ी...
रामदास आठवले बोले- लोकप्रियता हासिल करने के लिए निकाली जा रही किसान...