Monday, Jun 05, 2023
-->
lockdown helped to reduce corona virus these 5 countries pragnt

Lockdown ने इन 5 देशों में लगाई Coronavirus पर लगाम, पढ़ें क्या कहते हैं आंकड़े

  • Updated on 4/10/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। चीन (China) से शुरू होकर पूरे विश्व में आतंक मचा रहे कोरोना वायरस (Coronavirus) ने धरती की आधी आबादी को घर में रहने पर मजबूर कर दिया है। विश्वव्यापी महामारी बन चुके जानलेवा और रहस्यमय वायरस से लड़ने के लिए दुनिया भर के कई देशों में लॉकडाउन (Lockdown) घोषित है। जिसकी वजह से करीब 4 अरब लोग ना चाहते हुए भी अपनी घरों में कैद हैं। आज हम पांच देश के बारे में बात करने वाले हैं जहां पर सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं और वहां की सरकार ने किस हद तक इस वायरस पर काबू पा लिया है। आज हम जिन देशों की बात करने वाले हैं वो पांच देश-भारत, इटली, स्पेन, फ्रांस और जर्मनी है।

भारत का केस
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भारत (India) सरकार ने 25 मार्च को 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो जाएगी। भारत में 11 मार्च को कोरोना वायरस के मामलों ने 50 का आंकड़ा पार कर लिया था। यहां तक ठीक भारत में इस वायरस की स्पीड कंट्रोल में थी लेकिन इसके बाद अचानक इस वायरस ने भारत में तेजी से पैर पसाने शुरु किए। जिसके बाद 24 मार्च तक देश में कोरोना संक्रमित मामले करीब 20 प्रतिशत बढ़ गए। 

योगी सरकार ने किया ये बड़ा काम, 11 लाख मजदूरों को हुआ सीधा फायदा

ऐसे में पीएम मोदी नें देश में पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया जिससे 8 मार्चतक इसकी रफ्तार में गिरावट देखी गई।ये गिरावट 17 प्रतिशत खी थी। जिससे साफ हो गया कि लॉकडाउन भारत के लिए पूर्ण रूप से तो नहीं बल्कि थोड़ा सफल हुआ लॉकडाउन की वजह से कोरोना के मामलों में 3 प्रतिशत की कमी देखी गई। वहीं अगर एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो लॉकडाउन के बाद प्रतिदिन संक्रमितों का आंकड़ा 0.6 से 0.4 पर आ गया।

Coronavirus: बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ...

इटली
कोरोना वायरस को हराने के लिए इटली (italy) सबसे  ज्यादा जोर लगा रहा है क्योंकि  वहां पर इस वायरस से मरने वाली संख्या काफी तेजी से  बढ़ी है। ये वही देश है जहां पर मृत्यु दर सबसे ज्यादा देखी गई। कोरोना वायरस के प्रकोप को बढ़ाता देखकर इटली ने भी 9 मार्च को संपूर्ण रुप से लॉकडाउन लगा दिया। वहां पर भी लॉकडाउन का काफी भारी मात्रा में असर देखा गया। लॉकडाउन से पहले इटली में कोरोना पॉजिटिव के मामले 38% की रफतार से बढ़ रहे थे लेकिन लॉकडाउन के बाद इस रफ्तार पर लगाम लगाई गई  और ये रफ्तार 5% पर आ गई।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिले रकम, किस्तों में आएगा पैसा

ये है ग्राफ
इटली में लॉकडाउन काफी हद तक सफल रहा है। यहां पर लॉकडाउन से पहले 10 दिन केस 18% की तेजी से बढ़ रहे थे लेकिन बाद में जब इटली की सरकार ने सुरक्षा को देखते हुए लॉकडाउन की घोषणा की तो यहां पर अगले 10 दिन में मरीजों के आकंड़े में गिरावट देखी गई ये आंकड़ा 18% से 11% पर आ गया था। वहीं ्अब 29 मार्च से 7 अप्रैल के बीच ये आंकड़ा 5% पर गया है।

कोरोना वायरस : 12 घंटे बस में बैठे रहे ...

स्पेन
अमेरिका (America)के बाद  अगर कोई देश कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है तो वो है स्पेन (Spain) यही वो देश है।यहां पर लगातार कोरोना वायरस से संक्रमितों के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। बीती शाम तक यहां पर 1,50,000 से ज्यादा कोरोनावायरस केस आ चुके हैं 15,843 लोगों की जान चली गई है। यहां 55,668 लोग ठीक भी हो चुके हैं। आपको बता दें कि स्पेन में 14 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया। उस वक्त तक देश में कुल 4,231 केस थे। लॉकडाउन के बाद  पहले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव केसों की रफ्तार 25 फीसदी पर आ गई। वहीं दसूरे हफ्ते 18% और तीसरी हफ्ते 9 % हो गई।

कोरोना संकट: वैज्ञानिकों की बड़ी सफलता, वायरस के जड़ का लगाया पता

फ्रांस
आपको बता दें कि फ्रांस (France) भी इस वायरस की चपेट में आ गया है। यहां पर भी 16 मार्च से लॉकडाउन लगा दिया गया जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव केस में काफी गिरावट देखी गई। लॉकडाउन से पहले फ्रांस में 4,469 कोरोना संक्रमित केस थे और तब तक हर दिन करीब 35 फीसदी केस में रोजाना इजाफा  हो रहा था लेकिन जब 16 मार्च को फ्रांस में लॉकडाउन लगा दिया गया तो यहां भी कोरोना की रफतार में कमी देखी गई। ये रफ्तार 35 फीसदी से घटकर  13 फीसदी पर आ गई है। 

यहां लॉकडाउन के पहले हफ्ते  से ही असर दिखने लगा था पहले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव केस की रफ्तार 18 फीसदी थी जो दूसरे हफ्ते 12 और अब चल रहे तीसरे हफ्ते 8 फीसदी पर आ गई।

कोरोना वायरस: कर्नाटक के कलबुर्गी ...

जर्मनी
कोरोना वायरस का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर पूरा विश्व इस महामारी के चपेट में है तो वहीं जर्मनी अपने देश में इस संकट को कुछ हद तक कंट्रोल करने में कामयाब रहा है। जर्मनी में बढ़ते मामले को देखते हुए 22 मार्च से वहां लॉकडाउन लागू है, साथ ही एक साथ दो लोगों को इकट्ठा होने पर भी पाबंदी लगाई थी। इस लॉकडाउन का असर अब दिखने लगा है, इन पाबंदियों से पहले वहां पर रोजाना 31 फीसद की रफ्तार से कोरोना के मामले सामने आ रहे थे। लॉकडाउन के बाद प्रतिदिन 10 फीसद की औसत और अब पिछले तीन दिनों में यह रफ्तार 4 फीसद ही रही।

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...

 

comments

.
.
.
.
.