Wednesday, May 31, 2023
-->
look-at-the-video-when-the-reception-party-cameraman-told-nick-jija-ji

Video में देखिए जब Reception पार्टी में कैमरामैन ने निक को कहा 'जीजा जी'

  • Updated on 12/21/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में  शादी के बंधन में बंधे हैं। जिसके बाद उन्होंने सभी लोगों के लिए अलग-अलग रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। जिसमें बीती रात मुंबई में निक-प्रियंका ने अपनी शादी का तीसरा रिसेप्शन बॉलीवुड स्टार्स के लिए रखा।

आमिर खान को देखने के लिए चीनी विश्वविद्यालय में उमड़ी भीड़, स्थिति को देखते हुए प्रचार किया रद्द!

इस पार्टी में आमिर खान से लेकर दीपवीर तक पहुंचे। इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा स्टाइलिश एथनिक वियर में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं भी निक सूट में हैंडसम लग रहे थे। जब प्रियंका-निक फोटो क्लिक करवा रहे थे उसी वक्त एक कैमरे मैन ने  निक जोनस को जीजाजी कहकर पुकारा। ये सुनकर प्रियंका चोपड़ा जोर से हंस पड़ीं। रणवीर-दीपिका पार्टी के सेंट्रल अट्रेक्शन रहे। सभी ने खूब मस्ती और डांस किया। इसी बीच इस पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई जोकि खूब वायरल हो रही हैं।

रिसेप्शन में बाजीराव मस्तानी की टीम का री-यूनियन हुआ। गौरतलब है कि प्रियंका-दीपिका और रणवीर तीनों ने एक साथ सुपरहिट सॉन्ग पिंगा पर डांस किया। रणवीर ने रामलीला के सॉन्ग ततर ततर पर डांस किया। प्रियंका-निक-रणवीर ने गल्ला गुड़िया पर डांस किया। पार्टी में शाहिद अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे। सलमान खान, संजय दत्त, एआर रहमान, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, हिमेश रेशमिया सहित बहुत से सितारें नजर आए। 

रणवीर ने प्रियंका संग गुंडे के सॉन्ग 'तूने मारी एंट्री' पर डांस किया। गुंडे प्रियंका और रणवीर सिंह की पहली मूवी थी। तभी से दोनों की अच्छी दोस्ती है। यही नहीं निक ने अपनी सास के साथ जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान निक-प्रियंका की रोमांटिक जोड़ी बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आई। जहां प्रियंका चोपड़ा ने वाइट कलर का ड्रेस पहना था, वहीं निक ने ब्लैक सूट पहना था। दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे। दोनों ने जमकर मीडिया को पोज दिए। खबरें हैं कि जल्द ही निक अपनी वाइफ के साथ 28 दिसंबर को हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड जा रहे हैं।


 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.