Friday, Jun 02, 2023
-->
m-karunanidhi-health-stable-cm-eps-is-cancelling-his-coimbatore-meeting

डॉक्टरों ने दिए करुणानिधि की सेहत में सुधार के संकेत, CM ने रद्द किया कार्यक्रम

  • Updated on 7/29/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मूत्रनली में संक्रमण के बाद बुखार से पीड़ित द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि की हालत अब ​स्थिर है। उन्हें शनिवार की रात कावेरी अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती किया गया था। अस्पताल प्रशासन ने एक हेल्थ बुलेटिन जारी कर उनकी सेहत में सुधार के संकेत दिया है।

94 वर्षीय नेता की तबीयत को देखते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी ने कोयंबटूर में सोमवार को होने वाली अपनी बैठक को रद्द कर दिया है और वह चेन्नई के लिए लौट गए हैं। इसके अलावा राज्य में पुलिसकर्मियों की छुट्टी को भी रद्द कर दिया गया है।

राहुल का BJP पर हमला, कहा- दलितों के लिए तैयार किया जा रहा भय का माहौल

डॉक्टर करुणानिधि की हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और आईसीयू में विशेष डॉक्टरों का एक पैनल उनका इलाज कर रहा है। इससे पहले अस्पताल ने कहा था कि रक्तचाप गिरने के बाद द्रमुक नेता को वहां भर्ती किया गया। करुणानिधि के परिवार के लोगों ने अस्पताल के अधिकारियों के साथ इलाज के तौर तरीकों के बारे में बात की।

इस बीच द्रमुक अध्यक्ष से ​अस्पताल में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भी पहुंचे थे। उन्होंने ट्वीट कर के देशवासियों को करुणानिधि के सेहत के बारे में बताया था। उन्होंन लिखा कि, अस्पताल गया और पूर्व मुख्यमंत्री तिरु कलैगनार करुणानिधि से मिला। उनके परिवार के सदस्यों और डॉक्टरों से भी मिला तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी स्थिति स्थिर है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.