Wednesday, Mar 22, 2023
-->
madhya pradesh governor lalji tandon health deteriorated sohsnt

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की बिगड़ी तबीयत, वेंटिलेटर सपोर्ट पर मेदांता अस्पताल में भर्ती

  • Updated on 7/16/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है। लालजी टंडन को फेफडे, गुर्दा और लिवर की समस्या के चलते भर्ती किया गया है। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। फिलहाल, उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

कांग्रेस की मांग, सचिन पायलट समेत 18 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराया जाए

मेदांता हॉस्पिटल किए गए भर्ती
ऐसे में मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल की तबीयत अभी भी स्थिर बनी हुई है। जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। इस दौरान उनका उपचार क्रिटकल केयर मेडिसिन के डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। 

अमित शाह बोले- महिलाओं, बच्चों की सुरक्षा मोदी सरकार की प्राथमिकता

वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है राज्यपाल को
 
दरअसल, राज्यपाल लालजी टंडन का लिवर किडनी और हार्ट बिना किसी सपोर्ट के काम कर रहा था। अचानक जब उनकी स्थिति गंभीर हो गई तब फिर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रख दिया गया है। राज्यपाल लालजी टंडन 10 दिन की छुट्टी पर लखनऊ आए हुए थे। यहां उनकी तबीयत खराब हो गई। एक दिन बाद ही 11 जून को उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। डॉक्टर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उन्हें पेशाब में इन्फेक्शन के साथ ही उनके लिवर में खराबी बताई गई। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.