नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। महाराष्ट्र भाजपा (BJP) अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने बुधवार कहा कि हालांकि उनकी पार्टी को विपक्ष में बैठने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार को इस महीने एक साल पूरा हो जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने अर्नब गोस्वामी को दी अंतरिम जमानत, ठाकरे सरकार पर उठाए सवाल
पाटिल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि यदि अभी चुनाव हो जाए तो 1,000 में से 900 लोग कहेंगे कि वे भाजपा को वोट देंगे। यह पूछे जाने पर कि बिहार विधानसभा चुनाव और अन्य जगह उपचुनावों में जीत के बाद क्या भाजपा महाराष्ट्र में सरकार बनाने के प्रयास ‘शुरू’ करेगी, पाटिल ने कहा कि पार्टी सरकार को अपदस्थ करने वाला कोई काम नहीं करेगी।
AAP सांसद का कांग्रेस पर तंज- “हाथ के पंजे में कमल का फूल”
उन्होंने कहा, ‘‘हम विपक्ष में बैठने और अगले चार साल मुख्य विपक्षी दल के रूप में काम करने को तैयार हैं, लेकिन यह सरकार चार साल तक नहीं चल पाएगी।’’ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि महाराष्ट्र में ‘‘महिलाओं पर अत्याचार’’ के चलते लोग राज्य सरकार की विदाई चाहते हैं।
कोरोना नियमों में ढील को लेकर केजरीवाल सरकार पर गर्म दिल्ली हाई कोर्ट
उन्होंने कहा, ‘‘जलगांव जिले के परोला तहसील क्षेत्र में एक लड़की से बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। हाथरस (उत्तर प्रदेश) में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी, लेकिन जिस तरह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस गए, उस तरह क्या वे यहां पीड़ित परिवार से मिलने आए?’’ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘हम ऐसा कुछ नहीं करेंगे जो संविधान के विपरीत हो। इस सरकार को अपदस्थ करना हमारी संस्कृति नहीं है।’’
सिंधिया ने बचाई शिवराज सरकार, मगर खुद के रुतबे को लगा डेंट
यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अडाणी मुद्दे पर PM मोदी पर निशाना साधा
अडाणी समूह को दिए कर्ज पर SBI चेयरमैन दिनेश खारा ने दी सफाई
कांग्रेस ने पंजाब में अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को किया निलंबित
अडाणी समूह से जुड़े मामले पर चर्चा और जांच पर विपक्षी दलों ने दिया...
त्रिपुरा में माकपा-कांग्रेस के गठबंधन से भाजपा में खलबली, नड्डा ने दी...
AAP का भाजपा पर आरोप- MCD अधिकारियों ने बिना जानकारी दिए बजट कराया...
अडाणी समूह को बैंकों के कर्ज को लेकर RBI भी हुआ सक्रिय
अडाणी पोर्ट्स, अडाणी इलेक्ट्रिसिटी के आउटलुक को S&P Global ने...
अडाणी के शेयरों को 'कृत्रिम' ढंग से गिराने के लिए हिंडनबर्ग के...
मूडीज ने चेताया - शेयरों में भारी गिरावट से प्रभावित होगी अडाणी ग्रुप...