नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पद की शपथ लेने के 41 दिन बाद अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का आज विस्तार हुआ। भाजपा के राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुधीर मुन्गंतीवार के साथ 16 अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने भी एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।
शिंदे के एक सहायक ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि दक्षिण मुंबई स्थित राज भवन में पूर्वाह्न 11 बजे एक समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले चरण का मंत्रिमंडल विस्तार बाद में होगा। शिंदे ने जून में शिवसेना से बगावत की थी और कई बागी नेताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोग से सरकार बना ली थी।
सूत्रों ने बताया कि शिंदे पर बागी नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह देने का भारी जिम्मा होगा। शिंदे गुट से भारत गोगावले और शंभुराज देसाई के नाम मंत्री पद की दौड़ में आगे चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुगंतीवार, गिरीश महाजन, राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुरेश खाडे और अतुल सावे को मंत्री बनाया जा सकता है।
वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार ने दावा किया कि शिंदे ने उनके खेमे में आने वाले प्रत्येक विधायक को मंत्री पद देने का वादा किया था। उन्होंने कहा, ‘अब शिंदे अपना वादा पूरा नहीं कर पा रहे हैं इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हुई है। मुख्यमंत्री को देरी की वजह बतानी चाहिए।’
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
AAP का भाजपा पर आरोप- MCD अधिकारियों ने बिना जानकारी दिए बजट कराया...
Nawazuddin के घर में पत्नी आलिया के साथ हो रही है बदसलूकी, Video देख...
सिद्धार्थ को नहीं पसंद Kiara Advani की ये हरकत, शादी से 3 दिन पहले...
Kiara को मेंहदी लगाने राजस्थान पहुंची Veena Nagda, अंबानी परिवार की...
BBC डॉक्यूमेंट्री बैनः SC ने केंद्र को नोटिस जारी, 3 हफ्ते में मांगा...
Nawazuddin Siddiqui की मां ने लगाए बहू पर आरोप, कहा -'नहीं है ये...
कंझावला मामला: अंजलि की विसरा रिपोर्ट से हुआ ये खुलासा
शाहरुख खान की हीरोइन करने जा रही हैं शादी, इस दिन लेंगी सात फेरे
अडाणी समूह के शेयरों में जारी है गिरावट, अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर...
Video: इस भव्य महल में सात फेरे लेंगे कियारा-सिद्धार्थ, यहां देखें...