नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मेजबान महाराष्ट्र 85 स्वर्ण, 62 रजत और 81 कांस्य सहित कुल 228 पदक जीतकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी)-2019 में शनिवार को यहां ओवरऑल ट्रॉफी हासिल की। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और महाराष्ट्र के खेल मंत्री विनोद तावड़े ने यहां शिव छत्रपति स्पोटर्स कॉम्पलेक्स के बैडमिंटन हॉल में आयोजित समापन समारोह में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों और अधिकारियों को ट्रॉफी प्रदान की।
जावड़ेकर ने इस मौके पर कहा कि खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने प्रधानमंत्री के ‘पांच मिनट और’ के संदेश को सार्थक किया है। साथ ही कहा कि सरकार हर स्कूल में एक घंटे के खेल पीरियड को लाने को लेकर प्रतिबद्ध है। तावड़े ने कहा कि वह ‘सिर्फ पांच मिनट’ नहीं चाहते बल्कि 50 मिनट चाहते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई भी की। महाराष्ट्र, खेलो इंडिया स्कूल गेम्स 2018 के विजेता हरियाणा से आगे रहा।
विराट कोहली का मुरीद हुआ ये पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, तारीफ में कही ये बड़ी बात
हरियाणा ने 62 स्वर्ण, 56 रजत और 60 कांस्य पदक सहित 178 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। दिल्ली 48 स्वर्ण, 37 रजत और 51 कांस्य पदक सहित 136 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। खेलों के आखिरी दिन 15 स्वर्ण पदक दांव पर थे। इनमें से आठ पदक तीरंदाजी में थे, जहां मेजबान महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा ने दो-दो पदक जीते। दिल्ली और पंजाब ने एक-एक पदक हासिल किया।
PAK के इस महान क्रिकेटर ने बुमराह को बताया सर्वश्रेष्ठ यार्कर फेंकने वाला गेंदबाज
हरियाणा ने हॉकी में महिलाओं के अंडर-21 वर्ग के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। यह हरियाणा का हॉकी में तीसरा स्वर्ण है। उत्तर प्रदेश, बंगाल, तमिलनाडु और केरल ने वॉलीबाल में स्वर्ण पदक जीते। टेबल टेनिस में गुजरात के मानुश शाह ने अंडर-21 वर्ग में स्वर्ण अपने नाम किया, जबकि पश्चिम बंगाल की सुरभि पटवारी ने महिलाओं के अंडर-21 वर्ग में सोने का तमगा हासिल किया।
रेवड़ी कल्चर पर फिर बरसा सुप्रीम कोर्ट, कहा- मुफ्त सौगातें एक गंभीर...
जगदीप धनखड़ बने देश के 14वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु...
प्रधानमंत्री मोदी ने PMO में कार्यरत कर्मचारियों की बेटियों से बंधवाई...
वेंटिलेटर पर हैं राजू श्रीवास्तव, मदद के लिए आगे आए CM Yogi Adityanath
गुरुग्राम के क्लब में महिला से दुर्व्यवहार, उसके दोस्तों से मारपीट के...
CBI ने मवेशी तस्करी मामले में TMC नेता अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किया
हर घर तिरंगा अभियानः अमर शहीद औरंगजेब की मां ने घर पर तिरंगा फहराया
महाराष्ट्र: जालना में छापे के दौरान 56 करोड़ नकद, 14 करोड़ के आभूषण...
MOVIE REVIEW: असाधारण रूप से, आमिर खान ने जीता दिल, छा गए "लाल सिंह...
राजौरी में सेना के शिविर पर आत्मघाती हमला, दो आतंकवादी ढेर