नई दिल्ली/टीम डिजिटल। वर्ल्ड कप से भारत के आउट होने के बाद भाजपा अब पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर डोरे डालने में जुट गई है। पार्टी में अब चर्चा गर्म हो गई है कि धोनी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि धोनी की ओर से इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिल रही है। लेकिन, इस बीच भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने धोनी को लेकर ताजा बयान दिया है।
नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, चल रहे थे नाराज
उन्होंने कहा कि धोनी अगर भाजपा में शामिल होते हैं, तो उनका दिल से स्वागत है। दरअसल, पार्टी में धोनी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया में भी चर्चाएं तेज हो गई है। भाजपा नेता भी धोनी को पार्टी में शामिल कराने के लिए जोर-शोर से प्रयास कर रहे हैं।
नारायण मूर्ति बोले- देश में युवाओं को बेबाकी से अपनी राय रखने की जरूरत
इससे पहले धोनी के भाजपा में शामिल होने के लेकर भाजपा नेता संजय पासवान ने दावा किया था कि धोनी जल्द ही क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पार्टी का दामन थाम सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि इस बाबत पहले भी धोनी से कई बार बात हो चुकी है।
वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन ने कही बड़ी बात
बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने धोनी से मुलाकात की थी, लेकिन उस मुलाकात को लेकर कुछ खास खुलासा नहीं किया गया था। इसकी वजह थी कि धोनी वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटे थे। लेकिन, अब धोनी वर्ल्ड कप से फ्री हो गए हैं। ऐसे में धोनी के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।
सोनाक्षी ने धोखाधड़ी केस को लेकर दी सफाई, इवेंट मैनेजर निशाने पर
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
पोस्टर से बढ़ी रार, अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला हमला
सदस्यता खत्म होने को BJP ने बताया न्यायसंगत, कहा- राहुल को...
यूट्यूब से सीखा ठगी का तरीका, इस्टाग्राम से लिए नंबर और शुरू कर दी ठगी
कर्नाटक चुनावः कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, खड़गे के बेटे...
केंद्रीय जांच एजेंसियों के ‘दुरुपयोग' के खिलाफ विपक्षी दलों की...
राहुल को लेकर प्रियंका गांधी ने पीएम पर दागा सवाल- नरेन्द्र मोदी जी...
राहुल को अयोग्य ठहराना, भाजपा का महंगाई व उद्योगपति मित्रों से ध्यान...
लोकसभा के लिए अयोग्य होने के बाद राहुल गांधी को खाली करना पड़ सकता है...
मोदी सरकार की 'तानाशाही' के खिलाफ 14 विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट...
राहुल गांधी को लोकसभा के लिए अयोग्य करार देने को लेकर ममता ने मोदी...