नई दिल्ली/टीम डिजिटल। नए साल की शुरुआत के साथ ही त्योहारों का सीजन भी शुरू हो गया है। पहले लोहड़ी और फिर मकर संक्रांति का पर्व हर साल की तरह इस साल भी 14 जनवरी को मनाया जाएगा। यह त्योहार हिंदू धर्म के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। ये पर्व नए फल और नए रितु के आने की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन हिंदू धर्म में दान पुण्य का दिन माना जाता है। इस दिन दिया गया दान पूरे परिवार को लगता है। माना जाता है कि इस दिन धन का दान नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा दान अच्छा नहीं माना जाता है।
कौन थी 'सुंदर-मुंदरिए', जिसे दुल्ला भट्टी ने डाकुओं के चंगुल से बचाया
मकर संक्रांति की कहानी हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में गिने जाने वाले इस त्योहार की कहानी काफी अलग है। मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु ने पृथ्वी लोक पर असुरों को मारकर उनके सिरों को काटकर मंदरा पर्वत पर गाड़ दिया था। भगवान विष्णु के इस युद्ध में विजय होने की खुशी में ही इस दिन को मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है।
जनवरी माह में ये व्रत और त्यौहार होंगे खास, जान लीजिए मनाने का क्या है तरीका
8 बजे से शुरू होगा शाही स्नान इस दिन कुंभ के पहले पावन स्नान की शुरुआत होती है। कहा जाता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से सभी तरह के दुखों को भगवान हर लेते हैं। इतना ही नहीं इस दिन स्नान करने से पितृदोष का प्रभाव भी कम होता है। अगर मकर संक्रांति के दिन स्नान करने के शुभ मुहर्त के बारे में बात करें तो इस दिन सूर्य देव प्रात: 8 बजकर 20 मिनट के करीब धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उस समय से लेकर शाम को सूर्यास्त तक बना रहेगा।
Career Horoscope: साल का पहला महीना है बेहद खास, इन 6 राशियों को मिलेगी मनचाही नौकरी
दान में न दें ये चीजें मकर संक्रांति के दिन दान देते हुए ध्यान रखना चाहिए कि दान किसी दिखावे या यश को लेकर नहीं देना चाहिए। इस दिन पुरानी और बेकार चीजों का दान नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर की शांति और लक्ष्मी दोनों ही आपसे नाराज होकर चली जाएंगी।
इन चीजों का करें दान मकर संक्रांति का दिन दान देने के लिए सबसे पुण्य दिन है। इसलिए नमक, घी और अनाज भी दान कर सकते हैं। इसके साथ ही नए वस्त्रों का दान भी कर सकते हैं। इसे अच्छा माना जाता है।
ऐसे करें सुर्य की उपासना मकर संक्रांति के दिन स्नान करने के बाद सूर्यदेव को जल देकर आप अपनी सारी परेशानियों को दूर सकते हैं। सूर्य को जल देने से पहले सबसे पहले सूर्य की तरफ मुंह करके बैठ जाओं उसके बाद गंगाजल वाले लोटे में थोड़े से तिल और चावल डाल दें। उसमें शक्कर, रोली डालें और लोटे में लाल पुष्प डाल दें। इसके बाद उसमें थोड़ा सा घी और एक चम्मच दूध डालें और फिर भगवान सूर्य को चढ़ा दें।
विवादों के बाद Tandav के डायरेक्टर ने जारी किया अपना स्टेटमेंट,...
डोनाल्ड ट्रंप जाते-जाते भी चीन को दे गए झटका, उइगर मुस्लिम के नरसंहार...
PM मोदी समेत इन दिग्गज नेताओं ने दी गुरु गोविंद सिंह की जयंती की...
Delhi Weather Updates: दिन में धूप तो शाम को छाएगा कोहरा और चलेगी...
भारत ने निभाया पड़ोसी धर्म, भूटान को भेजी 1.5 लाख कोविड-19 टीकों की...
PMAY: पीएम मोदी आज UP के लाखों लोगों को 2,691 करोड़ रुपये की सहायता...
गणतंत्र दिवस समारोह में किसान आंदोलन का नहीं होगा असर! थ्री लेयर...
Corona World Live: दुनिया में अब तक 96,624,404 लोग हुए संक्रमित,...
Morning Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें
कृषि कानूनों पर अपनी राय रखने से बचेगी SC कमेटी, किसानों को दिया ये...