नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को भाजपा नीत राजग सरकार पर आरोप लगाया कि वह केंद्रीय एजेंसियों एवं धन बल का इस्तेमाल करके विपक्ष शासित राज्यों की चुनी हुई सरकारों को गिराने के प्रयास के लिए ‘‘साजिश रच’’ रही है। बनर्जी ‘शहीद दिवस’ पर तृणमूल कांग्रेस की एक आनलाइन रैली को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने परोक्ष तौर पर भाजपा की ओर इशारा करते हुए घोषणा की कि पश्चिम बंगाल ‘‘बाहरी’’ नहीं बल्कि उसके अपने लोगों द्वारा शासित किया जाता रहेगा।
Yes Bank मामला : PMLA कोर्ट से भी राणा कपूर को नहीं मिली राहत
बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र ने बंगाल को संसाधनों से वंचित किया है और कहा कि जनता राज्य के साथ किये गए अन्याय के लिए उसे उचित जवाब देगी। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार द्वारा बंगाल की चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों और धनबल का इस्तेमाल करके एक षड्यंत्र रचा जा रहा है। भाजपा देश की अब तक की तोडफ़ोड करने वाली सबसे बड़ी पार्टी है।’’
डॉक्टर कफील खान की रिहाई के लिए यूपी में अभियान चलाएगी कांग्रेस
उन्होंने कहा, ‘‘जब देश कोविड-19 महामारी से लडऩे में व्यस्त है, भाजपा मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान और पश्चिम बंगाल की चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने में व्यस्त है।’’ तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजराती मूल की ओर इशारा करते हुए राजस्थान में राजनीतिक उथल-पुथल को लेकर केंद्र पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, ‘‘गुजरात को सभी राज्यों पर शासन क्यों करना चाहिए? संघीय ढांचे की क्या जरूरत है? एक राष्ट्र-एक पार्टी प्रणाली बना दें।’’
कोरोना संक्रमण और चीन से तनाव के चलते अमरनाथ यात्रा रद्द
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूरे देश में ‘‘भय का माहौल’’ व्याप्त है। बनर्जी ने लोगों से कहा कि वे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी को वोट दें। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य पर बाहरी और गुजरात के लोग नहीं बल्कि बंगाल के लोग शासन करेंगे। हमें यह सुनिश्चित करने का प्रयास करना चाहिए कि भाजपा के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाए।’’
सलमान खुर्शीद ने सुझाया राजस्थान सियासी संकट सुलझाने का रास्ता
तृणमूल कांग्रेस 1993 में तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार के खिलाफ बनर्जी के नेतृत्व में एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस गोलीबारी में 13 लोगों की मौत की याद में हर साल 21 जुलाई को ‘शहीद दिवस’ रैली आयोजित करती है। कोविड-19 के प्रसार पर रोक के लिए लगायी गई पाबंदियों के मद्देनजर यह रैली पहली बार आनलाइन आयोजित की गई।
राहुल गांधी पर हमलावर मंत्री जावड़ेकर को कपिल सिब्बल ने दी नसीहत
यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...
चीन के इस दुर्लभ जीव का मांस है 1 लाख रु. किलो, बढ़ती डिमांड के कारण विलुप्त होने को है ये जीव
Coronavirus की दवा हो सकती है अश्वगंधा, IIT दिल्ली ने किया शोध
दुनिया के इस देश में खाया जाता है चमगादड़ का मांस, कोरोना के बाद भी यहां नहीं रुकी बिक्री
चिलचिलाती गर्मी में, दिव्यांग बेटी को बोरे में रखकर साइकिल से घर जाने को मजदूर हुआ बेबस
कोरोना वायरस को लेकर चीन ने दी अपनी सफाई, दुनिया को बताए ये 6 फैक्ट
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
राहुल गांधी को मिली सच बोलने की सजा, हम डरेंगे नहीं, लड़ेंगे:...
राहुल गांधी के बचाव में उतरे केजरीवाल, बोले- जनता और विपक्ष का काम है...
TMC सांसदों ने सीतारमण के कार्यालय जाकर की गौतम अडाणी की गिरफ्तारी की...
फरहान अख्तर ने शुरू किया Jee Le Zara पर काम, शेयर की यह खास तस्वीर
AAP के इस बड़े नेता को डेट कर रही हैं Parineeti Chopra ! एक साथ हुए...
जान्हवी कपूर ने शुरू की NTR 30 की शूटिंग, शेयर की तस्वीरें
Video: पठान के गाने पर Irfan Khan के छोटे बेटे ने किया डांस, किंग खान...
मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा, ‘सत्य ही...
जब Sunny Deol को पहली बार देख कांपने लगी थीं Priyanka Chopra, पढ़े ये...
बर्थडे के खास मौके पर Kangana ने अपने दुश्मनों से मांगी माफी, वायरल...