Wednesday, Mar 22, 2023
-->
mamata banerjee tmc also announced free ration after pm narendra modi announcement rkdsnt

पीएम मोदी के ऐलान के बाद ममता ने भी की फ्री राशन की घोषणा

  • Updated on 6/30/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कोरोना महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित करते हुए देश के 80 करोड़ लोगों को नवंबर महीने तक मुफ्त अनाज देने की घोषणा की है। मुफ्त अनाज गरीब लोगों नवंबर तक मिलेगा। माना जा रहा है कि यह ऐलान बिहार और पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हुआ है। पीएम मोदी के ऐलान के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी बड़ी घोषणा की है। 

हार्ले डेविडकन बाइक पर CJI बोबडे की सवारी को लेकर आया स्पष्टीकरण

चीन से तनाव के बीच फ्रांस से मिल सकती है राफेल विमानों की पहली खेप

ममता बनर्जी ने अपने राज्यों के गरीब लोगों के लिए जुलाई 2021 तक मु्फ्त राशन देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही ममता ने कहा है कि चीनी ऐप्स बैन करने  से काम नहीं चलेगा। जरुरत चीन की उसकी जुबान में जबाब देने की है। माना जा रहा है कि ममता का यह ऐलान भी भाजपा को जबाब देने के तहत चुनावी रणनीति के तहत दिया गया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल भी इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है। 

सियासी किचकिच: कांग्रेस का आरोप, पीएम केयर्स फंड में चीन से आया चंदा

दरअसल, भाजपा विभिन्न प्रदेशों में अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत कर चुकी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार से डिजिटल रैली कर इसका श्रीगणेश किया था। इसके बाद मोदी सरकार के मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अलग-अलग राज्यों में डिजिटल रैली के जरिए लोगों से जुड़ रहे हैं। इससे विपक्ष भी चौकन्ना हो गया है और उसने भी तैयारी शुरु कर दी है।  

कोरोना संक्रमण : मोदी सरकार ने अनलॉक-2 के लिए जारी की गाइडलाइंस

 

 

 

 

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.