Thursday, Jun 08, 2023
-->
mamata banerjee tmc appeals to president murmu to protect the constitution

ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति मुर्मू से संविधान की रक्षा करने की लगाई गुहार

  • Updated on 3/27/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से देश के संविधान की रक्षा करने और इसे संकट से बचाने की अपील की। मुर्मू के स्वागत समारोह में यहां बनर्जी ने उनकी सराहना "गोल्डन लेडी" के रूप में की और कहा कि देश में विभिन्न समुदायों, जातियों तथा पंथों के लोगों की युगों से सद्भाव के साथ रहने की एक गौरवशाली विरासत रही है।

'भारत जोड़ो यात्रा' करने वाला शहीद PM का बेटा कभी देश का अपमान नहीं कर सकता: प्रियंका

बनर्जी ने कहा, "मैडम राष्ट्रपति, आप इस देश की संवैधानिक प्रमुख हैं। मैं आपसे संविधान और इस देश के गरीब लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने का अनुरोध करूंगी। हम आपसे इसे आपदा से बचाने का अनुरोध करेंगे।" मुर्मू पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को यहां पहुंचीं।

केंद्रीय जांच एजेंसियों के ‘दुरुपयोग' के खिलाफ विपक्षी दलों की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट


 

comments

.
.
.
.
.