नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने सोमवार को कहा कि तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन के संबंध में भाजपा के ‘अडिय़ल’ रवैये की वजह से देश खाद्य संकट की ओर बढ़ रहा है। ममता ने कहा कि दूसरे राजनीतिक दलों के ‘बेकार’ नेताओं को शामिल करके भाजपा ‘कबाड़’ पार्टी बन रही है।
किसान आंदोलन : सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर
उन्होंने कहा, ‘‘देश खाद्य संकट की ओर बढ़ रहा है। अगर भाजपा कृषि कानूनों पर अड़ी रही तो हमारे देश में खाद्यान्न की कमी आ जाएगी। किसान हमारे देश की पूंजी हैं और हमें ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जो उनके हितों के विरुद्ध हो।’’ तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने तीनों कृषि कानूनों को तत्काल वापस लिये जाने की भी मांग की। दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की भी यही मांग है।
हिंदू महासभा ने शुरू की गोडसे की ‘ज्ञानशाला’, कहा- युवाओं को बताएंगे विभाजन का सच
उन्होंने नदिया जिले के राणाघाट में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भाजपा देश की सबसे बड़ी कबाड़ पार्टी है। यह कचरा पार्टी है जो दूसरे दलों के भ्रष्ट और बेकार नेताओं से खुद को भर रही है।’’ ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘आपने कुछ (तृणमूल) नेताओं को भाजपा में जाते देखा होगा। उन्होंने लूटे हुए जनता के धन को बचाने के लिए ऐसा किया। भाजपा वाशिंग मशीन की तरह पार्टी को चलाती है, जहां भ्रष्ट नेता उसमें शामिल होते ही संत बन जाते हैं।’’
किसान नेता राकेश टिकैत बोले- वो हम पर लाठी चलाएंगे और हम राष्ट्रगान गाएंगे
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और हाल ही में अमेरिकी संसद भवन कैपिटल हिल में ङ्क्षहसा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों की तुलना करते हुए कहा, ‘‘जिस दिन भाजपा चुनाव हारेगी तो उसके कार्यकर्ता और समर्थक भी इसी तरह का बर्ताव करेंगे।’’
मोदी सरकार ने अघोषित विदेशी संपत्ति की जांच के लिए आयकर विभाग में बनाई न्यू स्पेशल यूनिट
यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
राजपथ पर राष्ट्र की सैन्य शक्ति, ट्रैक्टर परेड में किसान दिखाएंगे दमखम
मोदी सरकार ने परेड कार्यक्रम को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को चेताया
किसानों के हित के लिए पूरी तरह समर्पित है सरकार : राष्ट्रपति कोविंद
मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश करेगी...
दिल्ली में गणतंत्र दिवस व किसानों की टैक्टर रैली के लिए सुरक्षा के...
गणतंत्र दिवस : किसान ट्रैक्टर परेड से पहले पंजाब, हरियाणा में...
किसानों के प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले राज्यपाल कोश्यारी, पवार ने...
किसान ट्रैक्टर परेड: दिल्ली पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक परामर्श, दी...
कृषि मंत्री तोमर बोले- किसानों को सरकार की पेशकश सर्वश्रेष्ठ,...
किसान नेता गणतंत्र दिवस के बाद और तेज करेंगे आंदोलन, बजट के दिन संसद...