Saturday, Jun 10, 2023
-->
manish-pual-honoured-by-saaf-in-hong-kong

SAAF Awards: मनीष पॉल को मिला एशिया के बेस्ट होस्ट का पुरस्कार

  • Updated on 6/22/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सरजन एनुअल अवार्ड फंक्शन (SAAF) 2018, समारोह  का आयोजन 16 जून 2018 को हॉन्ग कॉन्ग में संपन्न हुआ।इस दौरान  मनीष पॉल, को एशिया के सबसे अच्छे होस्ट यानि मंच संचालक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मनीष को सम्मानित करते समय हॉन्ग कॉन्ग के बड़े राजनयिक भी मौजूद रहे। मनीष भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में प्रख्यात है उनकी फैंस विदेशों में भी कम नहीं है।

शादी के छह महीने बाद अब जाकर साथ रह पाएंगे विराट-अनुष्का,इस देश में करेंगे रोमांस

इस दौरान हर्षवर्धन कपूर, मलाइका अरोड़ा खान, हरभजन सिंह, कृष्णा अभिषेक और कई सितारों को अवार्ड से सम्मानित किया गया ये अवार्ड साल 2005 से इंसानियत और स्पोर्ट्समैन शिप को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है। 
इस समारोह में कई इंडिया और हॉन्ग कॉन्ग के सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने शामिल हो कर इसका मान बढ़ाया, खेल से जुड़े सम्मानित लोग और ज्वैलरी बिजनेस मैन के साथ माननीया मिसेज़ रेजिना, मिस्टर एरिक त्सांग डॉयरेक्टर ऑफ इम्मीग्रशन, पुलिस कमिश्नर स्टीफेन लो एवं शिक्षा मंत्री मिस्टर केविन युइंग भी शामिल थे।

सरजन एक जैसी सोच रखने वाले व्यक्तियों का समूह है, सरजन चैरिटी फॉउंडेशन के जरिये ये समाज के जरूरतमंद लोगों की भलाई के लिए आगे रहते हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.