Thursday, Mar 30, 2023
-->
manish sisodia aap accepts gujarat bjp chief invitation, will visit education minister area

सिसोदिया ने गुजरात BJP प्रमुख के न्योते को स्वीकारा, शिक्षा मंत्री के इलाके से करेंगे दौरा

  • Updated on 10/7/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली के शिक्षा मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने गुजरात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख सीआर पाटिल के उस आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है, जिसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी नेताओं पर राज्य के स्कूलों का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया है। सीआर पाटिल ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया था। 

RBI ने ऋण सूचना कंपनियों से आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने को कहा 

  •  

गुजरात चुनाव के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, केजरीवाल ने दी बधाई

सिसोदिया ने गुजरात सरकार के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए भाजपा नेताओं को दिल्ली के स्कूलों का दौरा करने के लिए आमंत्रित करके पलटवार किया। सिसोदिया ने कहा है कि हम पाटिल साहिब के न्योते को स्वीकार करते हैं और शिक्षा मंत्री के इलाके से ही स्कूलों का मुआयना करेंगे। इसी तर्ज पर हम दिल्ली के स्कूलों को भी भाजपा नेताओं को दिखाएंगे। 

केंद्रीय विद्यालय के शौचालय में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, DCW का स्कूल, पुलिस को नोटिस

बता दें कि गुजरात में इस साल दिसंबर में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर जारी प्रचार अभियान के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में शिक्षा क्षेत्र में हुए कार्यों को आप दर्शाती रही है। गुरात में पिछले 27 साल से सत्ता में बरकरार भाजपा के खिलाफ आप खुद को मुख्य चुनौतीकर्ता के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है।  

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अब पंजाब पुलिस में खोला नौकरियों का पिटारा 

सूरत में लोगों को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा था, ‘‘कुछ लोग यहां आकर बहुत अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने का वादा करके लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें यहां एक बार आने और देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्हें अपनी खामियों के बारे में पता चलेगा और वे सूरत नगर निगम और गुजरात में शिक्षा का स्तर देख सकेंगे।’’ इस आमंत्रण पर आप के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव इंद्राणी राजगुरु ने कहा कि पाटिल का विद्यालयी शिक्षा के बारे में बात करना अपने आप में केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी की विजय है।  

निर्वाचन आयोग को भी आदर्श आचार संहिता की जरूरत : कपिल सिब्बल

राजगुरु ने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने उनका आमंत्रण स्वीकार कर लिया है और ‘आप’ ने भी पाटिल को दिल्ली के स्कूलों का दौरान करने के लिए आमंत्रित किया है। राजगुरु ने कहा, ‘‘यह देखकर खुशी होती है कि एक पार्टी जिसने शिक्षा को अपना कारोबार बना लिया है वह शिक्षा के बारे में बात कर ही है। यह ‘आप’ की विजय है। गुजरात सरकार ने 6000 स्कूल बंद करा दिये हैं। महंगाई के दौरान अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल चाहने वाले लोगों को भ्रमित करना पाप है।’’ 

गुजरात में केजरीवाल 'द गारंटी मैन' के रूप में
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 12 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। खास बात यह है कि अभी तक विधानसभा चुनावों का ऐलान तक नहीं हुआ है, लेकिन आप आक्रामक तेवर दिखाते हुए उम्मीदवार घोषित कर रही है। इस पर पार्टी संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'गुजरात चुनाव के लिए AAP के सभी नए उम्मीदवारों को बहुत-बहुत बधाई। जमकर चुनाव लड़िए, इस बार गुजरात की जनता को आप से ही उम्मीदें हैं।' इसके साथ पार्टी ने केजरीवाल को 'द गारंटी मैन' के रूप में सोशल मीडिया में पेश करना शुरू कर दिया है। पार्टी का दावा है कि केजरीवाल जो वादा करते हुए उसे निभाते भी हैं, भाजपा की तरह जुमले नहीं छोड़ते हैं। 
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.