Monday, Mar 27, 2023
-->
manish sisodia allegation- bjp is plotting to kill kejriwal

सिसोदिया का आरोप- केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है भाजपा

  • Updated on 11/24/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि भाजपा मुख्यमंत्री केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है। अपने ट्वीट में सिसोदिया लिखते हैं, 'गुजरात व एमसीडी चुनाव मे हार के डर से बौखलाई भापजा अरविंद केजरीवाल  की हत्या की साजिश रच रही है। इनके सांसद मनोज तिवारी खुलेआम अपने गुंडो को अरविंद जी पर हमला करने के लिए कह रहे है और इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है AAP इनकी टुच्ची राजनीति से नही डरती,इनके गुंडागर्दी का जबाव अब जनता देगी।'

इसके मुद्दे पर आप सांसद संजय सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। अपने ट्वीट में वह लिखते हैं, भापजा चुनाव तो जीत नही सकती, अरविंद केजरीवाल की हत्या करने की साज़िश रच रही है। अरविंद केजरीवाल की आँख फोड़ने और पैर तोड़ने की तैयारी है। चुनाव आयोग गहरी नींद में है।' संजय सिंह आगे लिखते हैं, BJP माफियाओँ का समूह चुनाव जीतने के लिये किसी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है। ⁦अरविंद केजरीवाल⁩ के हत्या की साज़िश रच रही है भाजपा। जागो चुनाव आयोग जागो।' बता दें कि भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल पर हमले की आशंका जाहिर की है। 
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.