नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार मनोज बाजपेयी (manoj bajpayee) आज 50 साल के हो गए हैं। इसके अलावा मनोज ने इसी साल इंडस्ट्री में भी अपने 25 साल (25 years) पूरे कर लिए है। वैसे तो ये 25 साल मनोज के लिए काफी उथल-पुथल वाले रहे लेकिन इसी दौरान उन्होंने ऐसे किरदार भी निभाए जो यादगार हैं।
आज मनोज के लिए डबल खुशी का दिन है। खास बात ये है कि मनोज कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाते लेकिन खबरें हैं कि वे इस बार ग्रैंड पार्टीं करने वाले हैं।
अपने जीवन की इस 'गोल्डन जुबली ईयर' को सेलिब्रेट करने के लिए मनोज एक शानदार पार्टी करने वाले हैं। वैसे इस पार्टी की वजह मनोज को इस साल पद्मश्री (padma shri) से सम्मानित होना भी बताया जा रहा है।
23 अप्रैल 1969 को बिहार के पश्चिमी चंपारण के छोटे से गांव बेलवा में जन्में मनोज ने अपनी शुरुआती पढ़ाई के.आर. हाई स्कूल, बेतिया से की। इसके बाद मनोज ने दिल्ली के रामजस कॉलेज (ramjas college) से पढ़ाई की।
मनोज बाजपेयी को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में तीन बार कोशिश करने के बाद भी एडमिशन नहीं मिल सका। इसके बाद उन्होंने बैरी जॉन के साथ रंगमंच किया। मनोज बाजपेयी ने अपना करियर दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक स्वाभिमान के साथ शुरु किया। इसी धारावाहिक से आशुतोष राणा और रोहित रॉय को भी पहचान मिली थी।
मनोज ने अपना फिल्मी करियर 1994 शेखर कपूर निर्देशित फिल्म 'बैंडिट क्वीन' से शुरु किया। लेकिन बॉलीवुड में उनको 1998 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'सत्या' से पहचान मिली। इस फिल्म के लिए उन्हे सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।
राम गोपाल वर्मा निर्देशित और संजय दत्त अभिनीत फिल्म 'दौड़' में भी मनोज दिखे। 1999 में आई फिल्म 'शूल' में उनके किरदार समर प्रताप सिंह के लिए उन्हें फिल्मफेयर का सर्वोत्तम अभिनेता पुरस्कार मिला। वहीं अमृता प्रीतम के मशहूर उपन्यास 'पिंजर' पर आधारित फिल्म 'पिंजर' के लिए उन्हेx एक बार फिर राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
इस फिल्म के प्रीमियर शो के बाद कैटरीना कैफ अपनी सीट से उठीं और उन्होंने मनोज बाजपेयी के पैर छू लिए। कैटरीना ने कहा उन्होंने ऐसी एक्टिंग पहले कहीं नहीं देखी जैसी मनोज ने फिल्म में की हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
बागी MLA का आरोप- शिवसेना की पीठ में छूरा घोंप रही थी NCP
Kartik की सबसे महंगी स्पोर्ट्स कार पर आया सेलेब्स का दिल, Ranveer ने...
कैसे सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर सूरत पहुंचे बागी MLA, पढ़ें स्पेशल...
जर्मनी और UAE यात्रा के दौरान 15 से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे...
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बागी नेता के पुणे स्थित कार्यालय में की...
अपने ओपनिंग डे पर Jugjugg Jeeyo ने मारी बाजी, फिल्म ने कमाए इतने...
बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने पर Shahrukh ने फैंस को दिया तोहफा, शेयर...
BSP ने NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का किया समर्थन
आखिर क्यों kareena ने इस छोटी बच्ची को बताया कपूर खानदान की शान,...
गुजरात दंगों पर SC के फैसले के बाद अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, PM मोदी...